IPL 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी खबर, रिटेन लिस्ट को लेकर बड़ा दावा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से आयोजित करायी जाने वाली दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल के 15वें सीजन में फैन्स को 2 नई टीमों के साथ काफी बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। इन बदलावों की शुरुआत आईपीएल 2022 के लिये होने वाली मेगा नीलामी के साथ होगी, जहां पर ज्यादातर टीमों के खिलाड़ी ऑक्शन पूल में मौजूद रहेंगे। इसका मतलब है कि जो खिलाड़ी आईपीएल 2021 में जिन टीमों के लिये खेलते नजर आये थे उनमें से ज्यादातर खिलाड़ी अगले सीजन नई टीम और नई जर्सी के साथ नजर आ सकते हैं। इस नीलामी से पहले बीसीसीआई ने सभी फ्रैंचाइजियों के लिये खिलाड़ियों को रिटेन करने से संबंधित नियम पहले ही जारी कर दिये हैं जिसके तहत टीमें अधिकतम 4 ही खिलाड़ी (अधिकतम 2 विदेशी) रिटेन किये जा सकते हैं।
और पढ़ें: IPL 2022: सीएसके ने 3 सालों के लिये धोनी को किया रिटेन, केएल राहुल संभालेंगे इस टीम की कमान
बीसीसीआई की ओर से जारी किये गये दिशानिर्देशों के अनुसार सभी फ्रैंचाइजियों को अपने रिटेन किये गये खिलाड़ियों की लिस्ट 30 नवंबर तक जमा करानी है, जिसके बाद बीसीसीआई 2 नई टीमों को अपने खेमे में मेगा ऑक्शन से पहले (रिलीज किये गये खिलाड़ियों में से) 3 खिलाड़ी शामिल करने का मौका देगी। उल्लेखनीय है कि जिस तरह से समयसीमा करीब आ रही है, वैसे-वैसे सभी टीमों के लिये किस खिलाड़ी को रिटेन किया जाये किसे नहीं को लेकर मशक्कत तेज हो गई है।
और पढ़ें: महिला बिग बैश लीग में चला हरमनप्रीत कौर का जादू, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करेगी पंजाब किंग्स
इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी खबर आयी है जो कि फैन्स को हैरान कर रही है। रिपोर्ट की मानें तो पंजाब किंग्स की फ्रैंचाइजी के मालिक टीम को एक नये सिरे से बनाना चाहते हैं। इसी के चलते पंजाब किंग्स की टीम किसी भी खिलाड़ी को रिटेन नहीं करने जा रही है और सभी खिलाड़ियों को रिलीज कर मेगा ऑक्शन में 90 करोड़ के पूरे पर्स के साथ उतरना चाह रही है।
हाल ही में खबर आई थी कि पंजाब किंग्स की टीम ने दो साल से अपनी फ्रैंचाइजी की कमान संभाल रहे केएल राहुल को रिलीज करने का फैसला किया है। लेकिन अब मिली रिपोर्ट के अनुसार पंजाब किंग्स की टीम किसी भी खिलाड़ी को रिटेन करने की ओर नहीं देख रही है।

2 अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक को मिल सकता है मौका
उल्लेखनीय है कि केएल राहुल साल 2018 में टीम के साथ जुड़े थे और टीम में शामिल होने के बाद से ही रनों का अंबार लगा दिया है। वह पंजाब किंग्स के लिये खेले गये 4 में से 3 सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाते नजर आये जबकि सिर्फ 2019 में ही वो 593 रन पर रुक गये थे। 2020 में वो ऑरेंज कैप भी जीत चुके हैं। हालांकि 29 वर्षीय खिलाड़ी अब टीम बदलना चाह रहा है और पंजाब किंग्स की टीम ने उन्हें जाने देने का फैसला किया है और एकदम नई टीम के साथ शुरुआत करने की ओर देख रही है।
द टेलिग्रॉफ में छपी रिपोर्ट की मानें तो पंजाब किंग्स की टीम अपने खेमे में शामिल दो अनकैप्ड खिलाड़ियों रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह में किसी एक को रिटेन करने के बारे में सोच रही है, हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगर पंजाब किंग्स की टीम दोनों खिलाड़ियों को रिटेन करने का सोचती है तो उसे 4 करोड़ खर्च करने पड़ेंगे और पंजाब की टीम शायद ऐसा करने की ओर नहीं देखेगी। ऐसे में पंजाब किंग्स की टीम रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह में से किसी एक को ही रिटेन करने की ओर देख सकती है।

लखनऊ-अहमदाबाद की नजर होगी रिलीज लिस्ट पर
गौरतलब है कि आईपीएल 2022 में लखनऊ और अहमदाबाद की टीमें शामिल हो रही हैं, जो कि नॉन रिटेन प्लेयर्स में से 3 खिलाड़ी शामिल कर सकते हैं। ऐसे में केएल राहुल इन दो में से किसी एक टीम के साथ जुड़ सकते हैं। रिपोर्ट की मानें तो लखनऊ की टीम ने केएल राहुल को अपने खेमे से जोड़ भी लिया है और उन्होंने करार को लेकर हामी भर दी है। आपको बता दें कि केएल राहुल के अलावा श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सूर्यकुमार यादव, मयंक अग्रवाल भी उन खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं जो कि रिटेन नहीं किये जायेंगे और ये दोनों टीमें उन्हें अपने खेमे में जोड़ने की ओर देखेंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
