|
युवराज ने बुमराह को दी हंसने की सलाह, मजाकिया अंदाज में दी बधाई
जसप्रीत बुमराह ने बीसीसीआई अवॉर्ड फंक्शन में मिली दोनों ट्रॉफियों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस तस्वीर में जसप्रीत बुमराह हमेशा की तरह कुछ सीरीयस नजर आ रहे थे। इस पर अपने फनी अंदाज के लिये मशहूर युवराज सिंह ने हंसने की सलाह देते हुए अलग अंदाज में बधाई दी।
युवराज सिंह ने जसप्रीत बुमराह की पोस्ट पर लिखा,'जस्सी (जसप्रीत बुमराह) हंस दे थोड़ा, कोई तुझसे तेरा अवॉर्ड छीन के भाग नहीं रहा..हालांकि मजाक से हटकर... अवॉर्ड के लिये बहुत बहुत बधाई... तुम इसके हकदार हो।'

बीसीसीआई अवॉर्ड सामारोह में बुमराह ने जीते 2 पुरस्कार
बीसीसीआई की ओर से आयोजित किये गये पुरस्कार सामारोह में जसप्रीत बुमराह को 2 अवॉर्ड मिले। बुमराह को एक अवॉर्ड साल 2018-19 में किये गये शानदार प्रदर्शन के लिये पॉली उमरीगर (बेस्ट इंटरनैशनल क्रिकेटर) अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और दूसरा अवॉर्ड 2018-19 में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड भी मिला।

बीसीसीआई ने इस वजह से जसप्रीत बुमराह को किया सम्मानित
जसप्रीत बुमराह को यह अवार्ड उनके शानदार प्रदर्शन के लिये दिया गया। उन्होंने 2018-19 सत्र के दौरान 6 टेस्ट मैचों में 34 विकेट चटकाये जिसमें 3 बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा था।
उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में जसप्रीत बुमराह वनडे रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज हैं। जसप्रीत बुमराह ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अपने डेब्यू के साथ ही जसप्रीत बुमराह ने तहलका मचा दिया और दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट झटकने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बने।


Click it and Unblock the Notifications
