"/>
For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर रोहित शर्मा की वापसी से बढ़ गया विराट कोहली का सिरदर्द, जानें क्यों

नई दिल्ली। साल 2020 में भारतीय टीम अपने पहले विदेशी दौरे पर न्यूजीलैंड जाने की तैयारी कर रही है जहां उसे 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को इस दौरे के लिये 16 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 24 जनवरी से शुरु होने वाली इस सीरीज की शुरुआत 5 टी20 मुकाबलों के साथ ही होगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज को खत्म कर 20 जनवरी को बेंगलुरू से ही न्यूजीलैंड के लिये रवाना होगी। मुंबई में आयोजित हुए बीसीसीआई के सालाना अवॉर्डस के बीच इस दौरे पर जाने वाली टी20 टीम का ऐलान कर दिया गया है।

और पढ़ें: BCCI Annual Awards में जसप्रीत बुमराह और पूनम यादव ने मचाई धूम, देखें किस-किस को मिला पुरस्कार

वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के लिये टीम का ऐलान कुछ वक्त बाद किया जायेगा। उम्मीद के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से आराम दिये गये रोहित शर्मा टीम में वापसी कर रहे हैं। जिसके बाद भारतीय टीम का सिरदर्द बढ़ने वाला है।

और पढ़ें: दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी ने 13 चौके 8 छक्के लगा मचाया तहलका, बनाया BBL का सर्वोच्च स्कोर

आखिर क्यों बढ़ेगा विराट कोहली का सिरदर्द

आखिर क्यों बढ़ेगा विराट कोहली का सिरदर्द

इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट सही संयोजन की तलाश में लगे हुए है। इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम के पास इस समय बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि टी20 टीम में सलामी बल्लेबाजी पर किस खिलाड़ी को मौका दें।

यह सिर्फ सवाल ही नहीं है बल्कि विराट कोहली के लिये बड़ा सिरदर्द है। फिलहाल टीम इंडिया के पास रोहित शर्मा, केएल राहुल और शिखर धवन के रूप में 3 बल्लेबाज हैं जो कि ओपनर के तौर पर खेलते हैं। और तीनों ने ही अपने प्रदर्शन से प्रूफ किया है कि उन्हें मैच में खिलाना चाहिये।

बल्लेबाजी क्रम से छेड़खानी विराट कोहली को पड़ सकती है भारी

बल्लेबाजी क्रम से छेड़खानी विराट कोहली को पड़ सकती है भारी

इन तीनों बल्लेबाजों की बात करें तो रोहित शर्मा के लिये साल 2019 बेमिसाल रहा, उन्होंने हर प्रारूप में रन बनाये और भारत के लिये पहले बांग्लादेश और फिर वेस्टइंडीज सीरीज में रन बनाकर अहम छाप छोड़ी। ऐसे में विराट कोहली उन्हें न खिलाने का रिस्क नहीं ले सकते।

वहीं केएल राहुल ने जबसे वापसी की है तब से वह एक अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी खूब रन बनाये और पहले रोहित शर्मा के साथ बांग्लादेश एवं वेस्टइंडीज के खिलाफ अच्छी शुरुआत दी और फिर यही काम श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन के साथ किया।

शिखर धवन इस तिकड़ी में सबसे कमजोर कड़ी नजर आ रहे थे लेकिन श्रीलंका के खिलाफ खेले गये तीसरे टी20 मैच में उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी से यह साबित कर दिया कि गब्बर इज बैक।

विराट के सामने फिर से खड़ी हो सकती है यह समस्या

विराट के सामने फिर से खड़ी हो सकती है यह समस्या

ऐसे में अगर विराट कोहली शिखर धवन-रोहित शर्मा की पुरानी जोड़ी के साथ जाते हैं तो केएल राहुल को तीसरे या चौथे नंबर पर उतारना होगा। तीसरे नंबर कप्तान खुद बल्लेबाजी करते हैं तो केएल राहुल को चौथे पर उतरना होगा। लेकिन अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम एक बार फिर 4 नंबर के बल्लेबाज के नाम पर कन्फ्यूज हो सकती है।

टीम मैनेजमेंट पिछले कुछ समय से श्रेयस अय्यर को लगातार 4 नंबर पर खिला रही है और इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से इस निर्णय को सही साबित किया है। इस क्रम से नीचे बल्लेबाजी कराना केएल राहुल के टैलेंट के लिये सही नहीं होगा और अगर यहां पर बल्लेबाजी कराई तो युवराज सिंह के जाने के बाद जिस समस्या से अब जाकर मुक्ति मिली है वह फिर से खड़ी हो सकती है।

संजू सैमसन को नहीं मिली टीम में जगह, केएल राहुल से कराई जायेगी कीपिंग

संजू सैमसन को नहीं मिली टीम में जगह, केएल राहुल से कराई जायेगी कीपिंग

न्‍यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम ने 4 तेज गेंदबाज, 4 स्पिनर, एक मीडियम पेसर, एक ऑलराउंडर और 6 बल्‍लेबाजों को शामिल किया है।

पिछले काफी समय से टीम इंडिया के साथ लेकिन प्लेइंग 11 का हिस्सा न बन पाने वाले संजू सैमसन को इस दौरे से आराम दिया गया है। ऐसे में यह कयास लगाये जा रहे हैं कि चयनकर्ता ने विकेटकीपर के बैकअप के तौर पर केएल राहुल को ही चुना है।

संजू सैमसन को 5 साल के इंतजार के बाद श्रीलंका के खिलाफ पुणे टी20 में खिलाया गया था लेकिन वह कुछ खास नहीं कर पाए और बल्‍लेबाजी में 2 गेंद खेलकर 6 रन बनाये और आउट हो गए। हालांंकि विकेट के पीछे उन्होंने 2 बार स्टंपिंग की।

धोनी के फैन्स एक बार फिर हुए निराश

धोनी के फैन्स एक बार फिर हुए निराश

वहीं विश्व कप के बाद से लगातार मैदान से दूर चल रहे एमएस धोनी का नाम एक बार फिर इस टीम में नहीं है। धोनी को टी20 विश्व कप की तैयारियों के मद्देनजर 16 सदस्यीय स्क्वॉड में नही रखा गया है। अब फैन्स को आईपीएल 2020 में उनकी वापसी की उम्मीद है।

न्यूजीलैंड दौरे के लिये ऐसी है भारतीय टीम

न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय टीम इस प्रकार है:

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

Story first published: Monday, January 13, 2020, 12:13 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+