For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BCCI ने बदला भारतीय टीम में चयन का तरीका, अब ऐसे चुने जायेंगे खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने चयनकर्ताओं की चयन प्रक्रिया को आसान बनाने और भारतीय क्रिकेट को मजबूत करने के लिये एक बड़ा महत्वपूर्ण कदम उठाया है। बीसीसीआई ने अपनी चयन प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव करते हुए घरेलू स्तर पर शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की वीडियो फुटेज देखकर टीम में चयन करने का निर्णय लिया है।

और पढ़ें: U19 CWC: बांग्लादेश से गाली-गलौच को लेकर भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे बिशन सिंह बेदी, कहा- बेहद शर्मनाक

बीसीसीआई ने अब फैसला किया है कि वह चयनकर्ताओं और खिलाड़ियों को घरेलू मैचों में प्रदर्शन की फुटेज उपलब्ध कराएगा ताकि चयनकर्ता घरेलू स्तर पर शानदार परफॉर्मेंस देने वाले खिलाड़ियों की फुटेज देखकर यह निर्णय ले सकेंगे कि किस खिलाड़ी को वह कब सीनियर टीम में मौका देंगे।

और पढ़ें: 'मिस्ट्री गर्ल' से न्यूड मांगता था पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब कर रहा ब्लैकमेल, सामने आई पूरी चैट

बीसीसीआई ने बदला चयन का तरीका

बीसीसीआई ने बदला चयन का तरीका

चयन प्रक्रिया में पार्दर्शिता बढ़ाने को लिये बीसीसीआई ने घरेलू स्तर के मैचों के दौरान बोर्ड ने पिच के दोनों छोरों पर स्टंप्स मे अच्छी क्वॉलिटी के कैमरा लगाने का काम शुरु कर दिया है ताकि वह बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन के वीडियो फुटेज को अच्छे से इक्ट्ठा करके चयन प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल कर सकें।

बीसीसीआई ने साफ किया कि यह रिकॉर्डेड फुटेज लाइव टीवी प्रोडक्शन फीड से अलग होगी ताकि खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर मौका देने से पहले चयनकर्ताओं के लिये मददगार साबित हो सके। यह प्रक्रिया पिछले सीजन से शुरु हो चुकी है।

कैमरे के जरिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रखी जायेगी नजर

कैमरे के जरिये खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रखी जायेगी नजर

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि कैसे इस प्रक्रिया के तहत चयन पर काम किया जायेगा।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, 'दरअसल सिलेक्टर्स के लिए यह बहुत मुश्किल होता है कि वह सभी मैचों को कवर कर सभी खिलाड़ियों के परफॉर्मेंस पर अपनी नजर रख सकें। लेकिन इन फुटेज को एक सीडी में सेव कर मैच खेलने वाली टीमों को दे दिया जाएगा और इसकी एक कॉपी बोर्ड के डेटा सिस्टम में भी स्टोर की जाएगी।'

मैदान पर जाकर कवर करने से मिलेगी मुक्ति

मैदान पर जाकर कवर करने से मिलेगी मुक्ति

बीसीसीआई के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि टीमों को खिलाड़ियों की सीडी उपलब्ध कराने के पीछे यही कारण है कि इसे देखकर खिलाड़ियों को अपना खेल सुधारने में मदद मिल पायेगी और इसे देखकर वह बेहतर विश्लेषण कर पायेंगे। इससे पहले टीमों के पास खुद के विडियो विश्लेषक होते थे। लेकिन इस प्रणाली के जरिये खिलाड़ियों के पासे पहले से और बेहतर शॉट और साफ तस्वीरें मिल पाएंगी।

इससे चयनकर्ताओं को भी टीम चुनने में मदद मिलेगी। जब भी किसी खिलाड़ी दमदार परफॉर्मेंस के बारे में उन्हें पता चलेगा तो वे डेटा सिस्टम में उपलब्ध विडियो के जरिए खिलाड़ी के खेल का विश्लेषण कर सीनियर स्तर पर चयन के लिए चर्चा कर पाएंगे।

Story first published: Thursday, February 13, 2020, 7:15 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+