U19 CWC: बांग्लादेश से गाली-गलौच को लेकर भारतीय खिलाड़ियों पर बरसे बिशन सिंह बेदी, कहा- बेहद शर्मनाक
नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में रविवार को समाप्त हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने जीत हासिल करने के बाद कुछ ऐसे अंदाज में जश्न मनाया कि भारतीय खिलाड़ियों के साथ उनकी हाथापाई की नौबत आ गई। रविवार को हुए इस फाइनल मुकाबले में जहां भारतीय टीम 5वां खिताब जीतने से चूक गई वहीं बांग्लादेश की टीम ने भारत को पहली बार 3 विकेट से हराकर चैम्पियनशिप अपने नाम किया। मैच के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे को धक्का देते और हाथापाई करते नजर आये।
और पढ़ें: 'मिस्ट्री गर्ल' से न्यूड मांगता था पाकिस्तानी खिलाड़ी, अब कर रहा ब्लैकमेल, सामने आई पूरी चैट
अब मैच में हुई इस अप्रिय घटना के बाद भारत के पूर्व टेस्ट स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने भारत की अंडर-19 टीम के व्यवहार की आलोचना की है। आईसीसी ने भी खिलाड़ियों के इस रवैये को लेकर भारत के 2 और बांग्लादेश के 3 खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
और पढ़ें: U19 CWC: बांग्लादेशी खिलाड़ियों की गाली-गलौच पर जानें क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग

जानें क्या बोले पूर्व टेस्ट स्पिनर बिशन सिंह बेदी
बांग्लादेश के साथ भारतीय खिलाड़ियों की धक्का मुक्की की घटना को देखते हुए बिशन सिंह बेदी ने कहा कि ऐसा व्यव्हार अशोभनीय था।
मिड डे से बात करते हुए बेदी ने कहा,'आप खराब बल्लेबाजी करते हो। खराब गेंदबाजी करते हो। खराब फील्डिंग करते हो। यह सब चलता है क्योंकि यह खेल का हिस्सा है लेकिन मैदान के अंदर विपक्षी खिलाड़ियों के साथ धक्का मुक्का करना अशोभनीय है। मैच के बाद जैसा कि इस उम्र की मासूमियत होती है वह बिल्कुल नहीं दिखाई पड़ रही थी।'

उनका व्यव्हार मायने नहीं रखता, आपने क्या किया उस पर बात करते हैं
भारत के लिए 67 टेस्ट और 10 वनडे खेल चुके बेदी ने कहा कि बांग्लादेश के खिलाड़ियो का कैसा बर्ताव था, यह हमारी समस्या नहीं थी लेकिन हमने उनके साथ जो किया वह गलत था।
उन्होंने कहा,' बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने कैसा व्यव्हार किया यह उनकी समस्या है, लेकिन हमारे खिलाड़ियों ने कैसा बर्ताव किया यह हमारी समस्या है। टीवी पर सबने देखा कि मैच के बाद गाली-गलौज और अप्रिय भाषा का उपयोग हुआ।'

ICC ने 5 खिलाड़ियों पर की कार्रवाई
अंडर-19 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में हुई इस अप्रिय घटना को लेकर आईसीसी ने 5 खिलाड़ियों पर कार्रवाई की जिसमें भारत के 2 खिलाड़ी आकाश सिंह और रवि बिश्नोई जबकि बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी मोहम्मद तौहीद, शमीम हुसैन और रकीबुल हसन को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया।
आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘पांच क्रिकेटरों को खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिए आईसीसी की आचार संहिता के लेवल-3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। उन पर धारा 2.21 के और बिश्नोई पर 2.5 के भी उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। सभी ने सजा स्वीकार कर ली है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
