Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पीएम मोदी से अजिंक्य रहाणे ने किया वादा, सचिन, अनुष्का को भी मिला निमंत्रण

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने एक निमंत्रण के लिए ट्विटर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। दरअसल अजिंक्य रहाणे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 'स्वच्छता ही सेवा' मुहिम में शामिल होने के लिए आमंत्रण मिला है।

इसका जवाब देते हुए रहाणे ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है, "सम्मानीय नरेंद्र मोदी जी। आपका यह लेटर पाकर मैं काफी विनम्र महसूस कर रहा हूं। स्वच्छता ही सेवा मुहिम में शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।"

टीम इंडिया के क्रिकेटरों का सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में हिस्सा लेना कोई नई बात नहीं है। इससे पहले 2 अक्टूबर 2016 को गांधी जयंती के अवसर पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने 'स्वच्छ भारत' अभियान में हिस्सा लिया था। तब कोहली ने ईडन गार्डन्स पर सफाई अभियान में हिस्सा लिया था।

इसे भी पढ़ेंः- Virat Kohli को लेकर ये क्या कह गईं करीना, अनुष्का को हो सकती है जलन!

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेलिब्रिटीज, उद्योगपतियों और नामी गिरामी लोगों को इस मुहिम को समर्थन देने के लिए व्यक्तिगततौर पर लेटर भेजे थे। इस लेटर में, पीएम मोदी ने महात्मा गांधी के विश्वास का हवाला देते हुए कहा है कि देश के सभी लोगों को पूरे भारत में स्वच्छता की पहल में गांधी जयंति के पहले भाग लेना चाहिए। गौरतलब है कि अजिंक्य रहाणे के अलावा, एक्टर रजनीकांत, अक्षय कुमार, अनुष्का शर्मा, और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी इस मुहिम के लिए अपना सहयोग देने को कहा है।

इसे भी पढ़ेंः- India vs Australia: हार के बाद डेविड वार्नर ने कहा- 'विराट कोहली के सिर पर है एम एस धोनी का हाथ'

आपको बता दें कि अजिंक्य रहाणे अभी टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद कोलकाता में हुए दूसरे वन-डे में अर्धशतकीय पारी खेलकर फॉर्म में वापसी की।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+