IPL Match Preview: कोलकाता बनाम पुणे, रोचक होगी जंग
पुणे। आईपीएल के दंगल में आज स्मिथ की राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और गंभीर की कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच में मुकाबला होने वाला है। दोनों ही टीमें जबरदस्त हैं, इसलिए क्रिकेट प्रेमियों को आज एक रोचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
आपको बता दें कि कोलकाता की टीम अपने जबरदस्त फार्म में हैं तो वहीं लगातार तीन जीत हासिल करने के बाद राइजिंग पुणे सुपरजाएंट का खोया आत्मविश्वास वापस आ गया है, जिसके कारण वो आज के मैच को भी हर हालत में जीतना चाहेंगे।

पुणे ने की शानदार वापसी
पुणे ने सोमवार को टूर्नामेंट की शीर्ष टीम मुंबई इंडियंस को तीन रन से हराया जिसके बाद वो आठ टीमों की अंकतालिका नीचे से एकदम चौथे स्थान पर आ गई है। उम्मीद की जा सकती है कि वो आज भी कोई गलती नहीं करेंगे।

केकेआर का जबरदस्त प्रदर्शन
तो वहीं कोलकाता ने अपने पिछले मैच में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए सभी को चौंका दिया था। उसने कोहली, डिविलियर्स, क्रिस गेल, केदार जाधव जैसे बल्लेबाज से सजी रॉयल चैलेंजर्स को 49 रनों पर ढेर करते हुए 82 रनों से जीत हासिल की थी।

कोलकाता की गेंदबाजी उसकी ताकत
कोलकाता की गेंदबाजी उसकी ताकत है तो उसकी बल्लेबाजी उसका ट्रंप कार्ड,पुणे के लिए कोलकाता के गेंदबाजों से निपटना सबसे बड़ी चुनौती होगा। अगर स्मिथ के पास ताहिर हैं तो गंभीर के पास सुनील नरेन और कुलदीप यादव हैं जो किसी भी वक्त मैच पलट सकते हैं। बल्लेबाजी में कप्तान गौतम गंभीर पर कोलकाता निर्भर करेगी। रॉबिन उथप्पा, मनीष पांडे, युसूफ पठान ने अपने कप्तान का साथ अभी तक अच्छे से दिया है। तो वहीं स्मिथ के पास अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, मनोज तिवारी जैसे सितारे हैं।

टीमें : राइजिंग पुणे सुपरजाएंट (संभावित)
स्टीवन स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, फाफ डु प्लेसिस, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर।

टीमें : कोलकाता नाइट राइडर्स (संभावित)
गौतम गंभीर (कप्तान), सुनील नरेन, कुलदीप यादव, मनीष पांडे, सूर्यकुमार यादव, पीयूष चावला, रॉबिन उथप्पा (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, क्रिस लिन, उमेश यादव, युसूफ पठान, शेल्डन जैकसन, अंकित राजपूत, ट्रैंट बाउल्ट, क्रिस वोक्स, ऋषि धवन, नाथन कल्टर नाइल, रोवमन पोवेल, आर. संजय यादव, इशांक जग्गी, डारेन ब्रावो, सायन घोष और कोलिन डी ग्रैंडहोम।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications