Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'पोर्क या बीफ नहीं, सिर्फ हलाल मीट', भारतीय टीम के डाइट प्लान पर छिड़ा विवाद

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई टी20 सीरीज में कीवी टीम का 3-0 से सफाया करने के बाद भारतीय टीम 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने की तैयारी कर रही है। सीरीज का पहला मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है जिसमें दोनों टीमें जीत के साथ अपनी छाप छोड़ना चाहेगी। इस बीच सोशल मीडिया पर भारतीय टीम का डाइट प्लान सामने आया है जिसको लेकर बीसीसीआई को काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। टेस्ट सीरीज के लिये टीमों के डाइट प्लान में यह खुलासा किया गया है कि खिलाड़ियों को सिर्फ हलाल मीट दिया जायेगा जबकि बीफ या पोर्क परोसने पर पाबंदी रहेगी।

भारतीय टीम के डाइट प्लान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह सवाल उठाया जाने लगा कि क्या खिलाड़ियों को अपने पसंद से खाने का भी अधिकार नहीं है और लगातार सवाल उठाये जाने लगे। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार मीट में किसी भी प्रकार का पोर्क या बीफ परोसा नहीं जायेगा और सिर्फ खाने में हलाल मीट दिया जायेगा। सोशल मीडिया पर यह रिपोर्ट सामने आने के बाद फैन्स सोशल मीडिया पर बीसीसीआई को ट्रोल करने में जुट गये।

और पढ़ें: महिला बिग बैश लीग में चला हरमनप्रीत कौर का जादू, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम के डाइट प्लान का निर्णय बीसीसीआई नहीं करती है बल्कि टीम मैनेजमेंट में मौजूद कोच और सहायक कोच करते हैं, जिसे इस समय राहुल द्रविड़ लीड कर रहे हैं। जब भी भारतीय टीम कोई सीरीज या टूर्नामेंट खेलती है तो उससे पहले खिलाड़ियों के डाइट प्लान से जुड़े दिशा निर्देश जारी किये जाते हैं और भारतीय खेमे में मोहम्मद सिराज के होने के चलते हलाल मीट की बात कही गई है।

हालांकि जब सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफी बवाल होने लगा तो बीसीसीआई अधिकारियों ने इस रिपोर्ट को नकारते हुए साफ किया है कि खिलाड़ी अपना खाना चुनने के लिये पूरी तरह से आजाद हैं। वह जिस प्रकार का खाना चुनना चाहते हैं यह उनकी मर्जी पर निर्भर है।

और पढ़ें: IND vs NZ: रोहित-कोहली की गैरमौजूदगी में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, जानें कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज

गौरतलब है कि हलाल मीट उस प्रक्रिया से संबंधित है जिसमें जानवर के गले पर हल्का सा कट मारा जात है और उसके शरीर से खून बहुत धीरे-धीरे बाहर होता है जबकि झटका मीट वह प्रक्रिया है जिसमें एक बार में जानवर को मार दिया जाता है। मुस्लिम मान्यताओं के अनुसार हलाल और झटका को लेकर अलग-अलग पसंद देखी जाती है, जिसका सम्मान करते हुए ही बीसीसीआई मीट का चयन करता है।

वहीं पर न्यूजीलैंड के डाइटरी प्लान में लाल और सफेद दोनों तरह के मीट शामिल हैं। आपको बता दें कि खिलाड़ियों में ऊर्जा और ताकत बनाये रखने के लिये डाइटिशन हमेशा ऐसे खाने की सलाह देते हैं जिसमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो जबकि फैट कम मात्रा में मिलता रहे।

Story first published: Wednesday, November 24, 2021, 22:08 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+