For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

महिला बिग बैश लीग में चला हरमनप्रीत कौर का जादू, ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं

harmanpreet kaur
Photo Credit: Twitter/WBBL

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली महिला क्रिकेट टी20 लीग WBBL (वीमेन बिग बैश लीग) 2021 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 कप्तान हरमनप्रीत कौर का जलवा देखने को मिला है, जहां पर हरमनप्रीत कौर ने न सिर्फ अपने बल्ले से बल्कि गेंदबाजी से भी कमाल दिखाया। चैलेंजर राउंड में पहुंच चुकी मेलबर्न रेनेगेडस की टीम के लिये खेलने वाली हरमनप्रीत कौर इस टूर्नामेंट में अब तक 399 रन बना चुकी हैं और 15 विकेट भी अपने नाम किये हैं। बल्ले और गेंद से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के चलते हरमनप्रीत कौर को महिला बिग बैश लीग का प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है।

बिग बैश लीग के इतिहास में वह यह अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी हैं। महिला बिग बैश लीग के इस सीजन में अब तक 3 बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीत चुकी हरमनप्रीत कौर ने इस अवॉर्ड के लिये बेथ मूनी और सोफी डिवाइनल को पछाजडा। वोटिंग सिस्टम के तहत हरमनप्रीत कौर को 3-2-1 से जीत मिली और वो यह अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी। इतना ही नहीं वह बिग बैश लीग के इतिहास में यह अवॉर्ड हासिल करने वाली तीसरी विदेशी खिलाड़ी भी बनी।

और पढ़ें: 'रन बनाना होगा वरना कतार लंबी है', हरभजन सिंह ने दी भारतीय कप्तान को चेतावनी

हरमनप्रीत कौर से पहले यह अवॉर्ड न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन और एमी सदरवेट के नाम भी रहा है। अवॉर्ड जीतने के बाद हरमनप्रीत कौर ने खुशी जताई और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही महिला इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज हो जायेगा, जिससे भारतीय महिला क्रिकेट को आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।

गौरतलब है कि गुरुवार को महिला बिग बैश लीग के एलिमिनेटर मैच में ब्रिस्बेन हीट की टीम का मुकाबला एडिलेड स्ट्राइकर्स से हुआ, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 8 विकेट खोकर 114 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने 16.3 ओवर्स में 2 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम चैलेंजर मैच में पहुंच गई है, जहां पर उसका सामना हरमनप्रीत कौर की मेलबर्न रेनेगेड्स से होगा।

और पढ़ें: IND vs NZ: रोहित-कोहली की गैरमौजूदगी में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11, जानें कैसा रहने वाला है पिच का मिजाज

आपको बता दें कि पर्थ स्कॉचर्स की टीम 27 नवंबर को खेले जाने वाले फाइनल में पहले ही जगह बना चुकी है और चैलेंजर मैच के विजेता के साथ खिताबी मुकाबले के लिये भिड़ेगी।

Story first published: Wednesday, November 24, 2021, 21:38 [IST]
Other articles published on Nov 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+