For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस के चलते BCCI ने टाली सालाना बैठक, अनिश्चितकाल के लिये किया स्थगित

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस महीने के आखिर होने में आयोजित होने वाली बोर्ड की सालाना आम बैठक को अब अनिश्तिकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है। बीसीसीआई ने कोरोना वायरस के चलते इसे टालने का फैसला किया है, उसका मानना है कि इसे ऑनलाइन आयोजित नहीं कराया जा सकता है। इस चीज के बारे में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सभी स्टेट यूनिटस को मेल करके जानकारी दे दी है। उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड तमिलनाडु सोसायटीज रजिस्ट्रेशन एक्ट 1975 के तहत हर साल 30 सितंबर से पहले एजीएम कराना अनिवार्य है।

राज्य संघ को लिखे पत्र में जय शाह ने कहा, 'कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस साल 30 सितंबर 2020 तक जरूरी आयोजित कराई जाने वाली सालाना आम बैठक को दिसंबर 2020 तक के लिये स्थगित कर दिया गया है।'

और पढ़ें: 8 छक्के, 6 चौके, 18 साल के युवा खिलाड़ी ने 14 गेंद में ठोंके 72 रन, 99 पर हुआ रन आउट

उल्लेखनीय है कि बीसीसीआई ने एजीएम की बैठक को लेकर पहले कानूनी राय ली जिसके बाद एजीएम को दिसंबर तक टालने का फैसला किया। अगर दिसंबर तक हालात में कुछ सुधार होते हैं तो इसे आयोजित कराया जा सकता है।

गौरतलब है कि दुनिया भर में तबाही मचाने वाली महामारी कोरोना वायरस का प्रभाव भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत में अब तक कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के कुल 45 लाख से भी ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में भारत में एक दिन के अंदर 96,000 से ज्यादा लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जो कि भारत में किसी एक दिन में सामने आने वाले मरीजों की संख्या का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

और पढ़ें: ENG vs AUS: सिर पर चोट लगने की वजह से बाहर हुए स्टीव स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया ने दिया 295 का लक्ष्य

आपको बता दे कि शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले और उनसे होने वाली मौत की खबर सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में 96,551 नए मामले सामने आये जबकि 1209 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही भारत में कोरोना वायरस के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 45,62,414 हो गई है जबकि मरने वाले लोगों कि संख्या बढ़कर 76,271 हो गई है।

Story first published: Saturday, September 12, 2020, 18:15 [IST]
Other articles published on Sep 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+