For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिस गेल का खुलासा, फुटबॉल ही नहीं क्रिकेट में भी भरा पड़ा है नस्लवाद

US Protest : Chris Gayle gets furious over George Floyd death due to Racism | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में शामिल कैरिबियाई टीम के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने दुनिया में आज भी मौजूद रंगभेद (रेसिज्म) को लेकर अपनी नाराजगी जताई है। इसके खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए वेस्टइंडीज के इस दिग्गज खिलाड़ी ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की जिसमें उन्होंने रेसिज्म के खिलाफ भावनात्मक संदेश लिखा है। क्रिस गेल ने रंगभेद पर बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ फुटबॉल जैसे बड़े खेल में ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे मशहूर खेलों में भी है, यही नहीं क्रिकेट में भी उन्हें रंगभेद का कई मौकों पर सामना करना पड़ा है।

और पढ़ें: इरफान पठान का बड़ा खुलासा, सौरव गांगुली नहीं चाहते थे ऑस्ट्रेलिया में हो मेरा डेब्यू

अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रंगभेद के खिलाफ बात करते हुए क्रिस गेल ने लिखा, 'किसी भी इंसान की तरह अश्वेत लोगों के जीवन के भी उतने ही मायने हैं जितना कि श्वेत या अन्य लोगों के हैं। P***K सभी नस्लवादी लोग, अश्वेत लोगों को मूर्ख समझना बंद करो, यहां तक हमारे ही कुछ अश्वेत लोग भी दूसरों को ऐसा करने का मौका देते हैं। खुद को नीचा समझने का यह सिलसिला रोको! मैं दुनिया भर में यात्राएं की हैं और नस्लीय टिप्पणियों का अनुभव किया है क्योंकि मैं अश्वेत हूं, मेरा भरोसा कीजिए, यह लिस्ट लंबी है।'

उल्लेखनीय है कि क्रिस गेल की यह टिप्पणी उस वक्त सामने आई है जब पूरे अमेरिका में अश्वेत नागरिकों के अधिकारों के लिये 'ब्लैक लाइफ मैटर' के तहत विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

और पढ़ें: सौरव गांगुली ने IPL 2020 को लेकर तोड़ी चुप्पी, बताया- क्या होगा भविष्य

क्रिस गेल ने अपनी इस पोस्ट में आगे लिखा, 'नस्लवाद सिर्फ फुटबॉल में नहीं है, यह क्रिकेट में भी है। यहां तक की अश्वेत होने पर टीमों में भी है। मुझे इस छड़ी का अंतिम सिरा मिल गया है। अश्वेत और शक्तिशाली। अश्वेत और गर्व।'

गौरतलब है कि हाल ही में अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के नागरिक जॉर्ज फ्लोएड की अमेरिका में पुलिस हिरासत के दौरान मौत का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार डेरेक चाउविन नाम के एक श्वेत पुलिस अधिकारी ने फ्लोएड की गर्दन को तब तक अपने घुटने से दबाए रखा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई।

और पढ़ें: विराट कोहली: एक ट्वीट पड़ता है पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी, जानें क्या है मामला

आपको बता दें कि जार्ज फ्लोएड की मौत के बाद पूरे अमेरिका में जबरदस्त तरीके से रोष देखने को मिल रहा है और इस हत्या के विरोध में लोग सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं और अब इस हत्या के विरोध में होने वाले प्रदर्शनों में काफी तेजी आ गई है।

Story first published: Tuesday, June 2, 2020, 16:02 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+