For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या WTC फाइनल के बाद आयोजित होंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच, सौरव गांगुली ने दिया जवाब

नई दिल्ली। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच खेलने के लिये इंग्लैंड के दौरे पर जाना है जिसके लिये बीसीसीआई ने हाल ही में भारतीय टीम का ऐलान किया है। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मैच साउथैम्पटन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच 18-22 जून के बीच खेला जायेगा। इसके बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिये यहीं पर रुकना है जिसका आगाज 4 अगस्त से होगा। इस दौरान कयास लगाई जा रही थी कि बीसीसीआई विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच से लेकर इंग्लैंड सीरीज के बीच में मिले समय में आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों का आयोजन करा सकती है।

इसी को लेकर जब बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली से सवाल किया गया तो उन्होंने इसका जवाब न में दिया। क्रिकबज से बात करते हुए सौरव गांगुली ने कहा कि कई चीजें हैं जिसके चलते आईपीएल को जुलाई में आयोजित नहीं कराया जा सकता है।

और पढ़ें: मदर्स डे पर रोहित शर्मा ने बताया जर्सी नंबर 45 का राज, राशिद खान को आई मां की याद

उन्होंने कहा,'नहीं, भारत को जुलाई में श्रीलंका के खिलाफ 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेलने के लिये जाना है। इसके अलावा आयोजन को लेकर कई मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा जैसे कि 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड, यह भारत में आयोजित नहीं किया जा सकता। इस क्वारंटीन को हैंडल करना काफी मुश्किल है। यह कहना अभी काफी जल्दबाजी होगी कि हमें आईपीएल के लिये कैसे कोई स्लॉट मिलेगा।'

भले ही सौरव गांगुली ने अपने इस बयान में जुलाई में आयोजित आईपीएल के बचे हुए मैचों को आयोजित कराने की बात से इंकार किया है लेकिन उन्होंने इसे इंग्लैंड में आयोजित कराने की बात को खारिज नहीं किया है। स्पोर्टस तक की रिपोर्ट की मानें तो बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सेक्रेटरी जय शाह अगले महीने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल देखने के लिये इंग्लैंड के दौरे पर जा रहे हैं तो साथ ही वहां पर आईपीएल के बचे हुए मैचों की मेजबानी को लेकर बात करने भी जा रहे हैं।

और पढ़ें: पाकिस्तान में सैकड़ों खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

स्पोर्टस तक के अनुसार सौरव गांगुली और जय शाह इस दौरान सितंबर के हाफ में आईपीएल के बचे हुए मैचों को आयोजित कराने को लेकर बात करने जा रहे हैं। भारतीय क्रिकेट टीम पहले ही वहीं पर होगी और बाकी देशों से खिलाड़ी भारत आने के बजाय इंग्लैंड ट्रैवल करने में ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। इस कारण इसे इंग्लैंड में ही आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 20:56 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+