मदर्स डे पर रोहित शर्मा ने बताया जर्सी नंबर 45 का राज, राशिद खान को आई मां की याद

नई दिल्ली। किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी मां को पहला शिक्षक माना जाता है और जीवन में जो भी कामयाबी हासिल करता है उसके पीछे का श्रेय मां को ही जाता है। मां के अनगिनत कार्यों को सम्मान देने के लिये ही 9 मई को मदर्स डे मनाया जाता है और मदर्स डे पर खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ियों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी मां के प्रति अपने प्यार का जिक्र करते हुए आभार जताया है। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा ने इस मौके पर अपनी मां के प्रति खास संदेश लिखते हुए मैदान पर अपनी जर्सी नंबर 45 को चुनने का राज बताया है। तो वहीं पर अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान ने अपनी मां को याद करते हुए दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा है।

रोहित शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,'आराम हो या जीवन की ऊंचाइयों को हासिल करने का जश्न, मां का कंधा हमेशा सबसे पहले होता है। मां आपको बिना शर्त के हमेशा आपको प्यार देती है और जीवन के उतार चढ़ाव में आपके साथ होती है फिर चाहे आप फिनिशिंग लाइन को क्रॉस करने वाले चैम्पियन हों या फिर आखिरी आने वाले एथलीट, वह हमेशा आपके साथ रहती है। आपकी कोशिशों की तारीफ करते हुए, इसलिये मां सबसे खास होती है। हैप्पी मदर्स डे।'

और पढ़ें: भारत में नहीं खेला जायेगा T20 World Cup 2021, इयान चैपल ने गिनाये कारण

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने बताया कि क्रिकेट में उनकी जर्सी नंबर 45 होने के पीछे भी उनकी मां का ही हाथ हैं। उन्होंने बताया कि जब मेरा सेलेक्शन हुआ और जर्सी नंबर चुनने की बारी आयी तो मां ने कहा कि मैं 45 नंबर चुनूं क्योंकि वह मेरे लिये काफी भाग्यशाली साबित होगा। मैंने कभी इस पर सवाल नहीं किया और वही चुना। आज मां की बात कह लें या फिर उनका आशीर्वाद यह नंबर मेरे लिये लकी साबित हुआ है। इसलिये मां की बात को नहीं टालना चाहिये।

आपको बता दें कि मदर्स डे पर खेल जगत के कई अन्य क्रिकेटर्स ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां को लेकर भावुक मैसेजेस लिखे हैं। अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान मदर्स डे के मौके पर अपनी मां को याद कर काफी भावुक हो गये और दिल को छू लेने वाली पोस्ट लिखी।

और पढ़ें: पाकिस्तान में सैकड़ों खिलाड़ी छोड़ना चाहते हैं फर्स्ट क्लास क्रिकेट, पूर्व क्रिकेटर ने PCB पर लगाया बड़ा आरोप

उन्होंने लिखा,'मां के न होने पर मदर्स डे बेहद अलग तरीके से अहसास दिलाता है उसके चेहरे को न देख पाने की निराशा छुप नहीं सकती। मेरी यादों से वो अहसास नहीं मिट सकता जब वो मुझे अपने आंचल में सुरक्षित महसूस कराती थी। वह मेरे जीवन में मिली सफलता और आत्मविश्वास का आधार रही है। वह मेरी जिंदगी का अनमोल हीरा है और जब तक यह धड़कनें चलती रहेंगी तब तक वह रहेंगी। आपको शांति मिले। हैप्पी मदर्स डे।'

Story first published: Sunday, May 9, 2021, 20:26 [IST]
Other articles published on May 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+