For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एंजियोप्लास्टी के बाद जानें अब कैसी है सौरव गांगुली की हेल्थ, अस्पताल ने दिया अपडेट

Sourav Ganguly's Health condition stable after Angioplasty | वनइंडिया हिन्दी

BCCI president Sourav Ganguly health Update After getting 2 new Stents for Heart blockage: नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) इस समय दूसरी बार एंजियोप्लास्टी कराने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने सीने में दर्द की शिकायत की थी जिसके बाद उन्हें कोलकाता स्थित अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। नये साल की शुरुआत में हार्ट अटैक का शिकार हुए सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) का यह इस महीने दूसरी बार एंजियोप्लास्टी हुआ है, जिसके बाद उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

अपोलो हॉस्पिटल की ओर से जारी किये गये सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) के हेल्थ बुलेटिन में पूर्व भारतीय कप्तान की हालत को स्थिर बताया गया है। उल्लेखनीय है कि हार्ट अटैक की शिकायत के बाद जब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पहली बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनके दिल की धमनियों में 3 ब्लॉकेज पाये गये थे, जिसके बाद पहली बार की गई एंजियोप्लास्टी में एक स्टेंट डाला गया था।

और पढ़ें: IND vs ENG: टेस्ट सीरीज में एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कप्तान विराट कोहली, देखें आंकड़े

वहीं बुधवार को जब दोबारा उन्होंने सीने में दर्द और जलन की शिकायत की तो गुरुवार को दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की गई और बचे हुए दोनों ब्लॉकेज में दो नये स्टेंट लगाये गये हैं। अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) की हालत अब स्थिर बनी हुई है और उन्हें डॉक्टर अफताब खान और डॉक्टर अश्विन मेहता की देख-रेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया है।

गौरतलब है कि हार्ट अटैक की शिकायत के बाद जब सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को पहली बार वुडलैंडस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया तो उन्हें 5 दिन बाद डिस्चार्ज किया गया था। उन्हें डिस्चार्ज करते हुए देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट देवी शेट्टी ने गांगुली (Sourav Ganguly) को न सिर्फ पूरी तरह फिट बताया था बल्कि उन्हें मैराथन रेस में भाग लेने लायक बताया था।

और पढ़ें: PAK vs SA: पाकिस्तान ने कराची टेस्ट में साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, 7 विकेट से जीता मैच

वहीं दूसरी बार एंजियोप्लास्टी करने के लिये डॉक्टर्स की टीम ने कुछ वक्त लेने के बारे में सोचा था हालांकि जब बुधवार को सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को दोबारा परेशानी हुई तो उन्हें सोचने का ज्यादा समय नहीं मिल सका।

Story first published: Friday, January 29, 2021, 21:28 [IST]
Other articles published on Jan 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+