For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ICC इवेंटस की मेजबानी को लेकर BCCI ने लिया यू टर्न, IPL बना कारण, जानें क्या है मामला

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने हाल ही में 2024 से लेकर 2031 तक के आईसीसी टूर्नामेंट के शेड्यूल को जारी करने का काम किया था, इसको लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भी कम से कम दो अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट की मेजबानी की मंशा जताई थी, हालांकि अब बीसीसीआई ने अपना रुख बदल दिया है और साफ किया है कि इन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बीसीसीआई का नजरिया कुछ अलग है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी क्रिकेट को प्रभावी रूप से दुनिया भर में फैलाने के लिये ज्यादा से ज्यादा आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन करना चाहता है जिसको लेकर बीसीसीआई समेत इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई थी।

हालांकि अब इन तीनों ही क्रिकेट बोर्ड ने अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट कराने की मंजूरी दे दी है लेकिन इसकी वजह से बीसीसीआई को आईपीएल के लिये एक बड़ी ढूंढने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बीसीसीआई ने हाल ही में साफ किया था कि वह 2022 में खेले जाने वाले आईपीएल में 2 नई टीमें जोड़ने वाला है जिसके चलते न सिर्फ लीग में टीमों की संख्या बढ़ेगी बल्कि मैचों की संख्या भी बढ़कर 90 के करीब हो जायेगी। ऐसे में अभी 2 महीने के अंदर आयोजित किये जाने वाले इस टूर्नामेंट के लिये 3 महीने का समय चाहिये होगा।

और पढ़ें: मैच के बीच में चोटिल हुए डुप्लेसिस तो बेचैन हो गई पत्नी इमारी, जानें क्या कहा

सौरव गांगुली ने भी आईसीसी की ओर से ज्यादा टूर्नामेंट कराने का विरोध करते हुए कहा था, 'लाइफ में कुछ चीजें जितनी कम हों उतना अच्छा होता है, फुटबॉल विश्व कप 4 साल में एक बार होता है और उसके लिये फैन्स का पागलपन देखने लायक होता है। हमें सावधान रहने की जरूरत है। आईसीसी को फैसला लेना है लेकिन मैं इस बात पर कोई टिप्पणी करने या कुछ कहने की स्थिति में नहीं हूं, जब मुझे चर्चा का मौका मिलेगा तो मैं अपना पक्ष रखूंगा।'

गौरतलब है कि गांगुली ने यह बयान तो दिया लेकिन जब आईसीसी की बोर्ड की मीटिंग में यह प्रस्ताव रखा गया तो उन्होंने खुद साइन किया जिसमें 2024 से लेकर 2034 के बीच 2 वनडे विश्व कप, 4 टी-20 विश्व कप और 2 चैंपियंस ट्रॉफी आयोजित कराने की मंजूरी दी गई है।

और पढ़ें: ICC से क्रिकेट का बड़ा नियम खत्म कराना चाहते हैं स्टुअर्ट ब्रॉड, जानें क्या है कारण

आपको बता दें कि फिलहाल बीसीसीआई ने आईपीएल के 14वें सीजन के बचे हुए मैचों को आयोजित कराने के लिये यूएई में 19 सितंबर से 15 अक्टूबर की विंडो ली है और दो नई टीमों को जोड़ने की प्रक्रिया को होल्ड पर रखा है। ऐसे में अगर बीसीसीआई इसे आगे बढ़ाती है तो उसे आईपीएल के आयोजन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 20:10 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+