For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मैच के बीच में चोटिल हुए डुप्लेसिस तो बेचैन हो गई पत्नी इमारी, जानें क्या कहा

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से आयोजित की जाने वाली पाकिस्तान सुपर लीग के छठे सीजन के बचे हुए मैचों का आयोजन इस समय यूएई के अबुधाबी में किया जा रहा है, जहां पर शनिवार को मैच के दौरान एक बड़ा हादसा देखने को मिला। पीएसएल के इस सीजन में क्वेटा ग्लैडिएटर्स की ओर से खेल रहे साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस मैच के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गये, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। अबुधाबी के शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में पेशावर जाल्मी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच मैच खेला जा रहा था जहां पर एक कैच पकड़ने के चक्कर में डुप्लेसिस की टक्कर मोहम्मद हसनैन से हुई और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा।

डुप्लेसिस की चोट ने दुनिया भर के फैन्स को सकते में डाल दिया था तो वहीं पर उनकी पत्नी इमारी की जान भी अटकी हुई थी। फाफ डुप्लेसिस की वाइफ इमारी ने उनके चोटिल होने की फोटो शेयर करते हुए एक भावुक पोस्ट लिखी जिसमें खबर सुनने के बाद की अपनी हालत का जिक्र किया है।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले पंत-गिल के बाद केएल राहुल भी छाये, जडेजा की गेंद पर जड़ा गगनचुंबी छक्का

उन्होंने लिखा,'यह खबर देखने के बाद मेरी जान जा रही है और मुझे उम्मीद है कि उनको चेकअप के लिये तुरंत अस्पताल ले जाया गया होगा।' गौरतलब है कि पीएसएल के दौरान हुई यह डरावनी घटना उस वक्त हुई जब पेशावर जाल्मी की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। पेशावर जाल्मी की टीम ने 2 विकेट खोकर 26 रन बना लिये थे जबकि ग्लैडिएटर्स की टीम अपना 7वां ओवर फेंक रही थी।

पेशावर जाल्मी के लिये उसके बल्लेबाज डेविड मिलर ने शॉट लगाने की कोशिश की, जिसे बाउंड्री लाइन पर कैच पकड़ने के चक्कर में डुप्लेसिस और मोहम्मद हसनैन के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। इस भिड़ंत में डुप्लेसिस का सिर हसनैन के पैर से टकरा गया जिसके बाद उन्हें कनकशन के चलते मैदान से बाहर ले जाया गया। मैच के बाद डुप्लेसिस को स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया।

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले कीवी टीम ने इंग्लैंड को हराया, 22 साल बाद जीती पहली टेस्ट सीरीज

आपको बता दें कि डुप्लेसिस ने इसी साल क्वैटा ग्लैडिएटर्स को साइन किया है, हालांकि टीम ने दो दिन में अपने दो स्टार खिलाड़ियों को खोने का काम किया है। शुक्रवार को वेस्टइंडीज के हहरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल भी सिर में चोट लगने की वजह से बाहर हो गये थे। इस्लामाबाद युनाइटेड के खिलाफ खेले गये इस मैच में मोहम्मद मूसा की गेंद रसेल के सिर पर जाकर लगी थी और वो काफी असहज नजर आये जिसके बाद उन्हें स्कैन के लिये अस्पताल ले जाया गया।

Story first published: Sunday, June 13, 2021, 19:00 [IST]
Other articles published on Jun 13, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+