Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'जो टीम भारत को हराएगा, वही जीतेगा विश्व कप का खिताब' जानिए किसने कहा

नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 में हर लीग मैच के साथ इस टूर्नामेंट को जीतने वाले दावेदार का नाम बदल रहा है। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले इंग्लैंड को विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार बताया गया। दिन बीते, सप्ताह हुआ और अब तक हुए 36 लीग मुकाबलों के बावजूद इस विश्व कप का कोई एक प्रबल दावेदार नहीं दिख रहा है। फर्म फेवरेट इंग्लैंड की चेज करने में कमजोरी जगजाहिर हो गई तो भारतीय टीम ने भी जिस तरह के अप्रोच के बाद अफगानिस्तान से मुकाबला जीता वह कई सवाल खड़े कर गया। जानिए अब किसने यह बड़ी भविष्यवाणी की और बाकी सभी देशों को चौंका दिया कि आखिर भारत को हराने वाला ही विश्व कप जीतेगा।

फॉर्म में हैं शमी

फॉर्म में हैं शमी

भारतीय टीम के खिलाड़ियों में रोहित और धवन के शतक को छोड़कर न तो कोई बड़ी पारी खेल पाया है और न ही किसी गेंदबाज ने अब तक किसी मैच में 5 विकेट झटके हैं या कोई अदभुत स्पेल फेंका है। भारतीय टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार को लगी चोट वरदान साबित हो गई और उन्होंने दिखाया कि वो किसी भी दिन भुवी से घातक गेंदबाजी कर सकते हैं। शमी ने दो मैच में 8 विकेट झटके हैं जिसमें अफगानिस्तान के खिलाफ इस टूर्नामेंट का एकलौता हैट्रिक भी शामिल है।

READ MORE : विश्व कप के बीच शोएब अख्तर का सनसनीखेज खुलासा, बैन हो सकती है अफगान टीम

वॉन की भविष्यवाणी

वॉन की भविष्यवाणी

विंडीज को मात देने के बाद भारतीय टीम की एक बड़ी खूबी सबके सामने दिखी। इस विश्व कप में भले ही इस टीम के खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत तौर पर कोई शानदार प्रदर्शन नहीं किया हो लेकि बतौर टीम हर खिलाड़ी अपना बेस्ट दे रहा है। जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के गो टू मैन हैं वहीं शमी की तूफानी स्विंग से बचना बल्लेबाजों के लिए मुश्किल है। विंडीज के खिलाफ 125 रनों से मिली जीत के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी माइकल वॉन ने यह ट्वीट कर सबको चौंका दिया कि "टीम इंडिया को हराने वाली टीम ही इस बार का विश्व कप खिताब जीत पाएगी".

READ MORE : धोनी के फॉर्म और गेम पर विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले दिया बड़ा बयान

धोनी के समर्थन में खड़े हुए विराट

धोनी के समर्थन में खड़े हुए विराट

पिछले दो मैचों में टीम इंडिया की जो सबसे बड़ी कमजोरी सामने आई है वह है मिडिल ऑर्डर। महज दो मैच में बल्लेबाजी करने वाले विजय शंकर बहुत कमाल का प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन बतौर ऑल राउंडर भारतीय टीम के पास विकल्प नहीं है और विराट कोहली शायद ही विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ करना चाहें। धोनी के सवाल पर कोहली ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट कर दिया है कि धोनी टीम और सभी खिलाड़ियों के लिए काफी अहम हैं, उनके हर एक इनपुट को कोहली ने अहम बताया और कहा कि "हमें उन पर पूरा विश्वास है और गेम को बेस्ट तरीके से जानते हैं "।

विश्व कप में विराट ने हासिल की ये ऐतिहासिक उपलब्धि, जो कोई कप्तान नहीं कर पाया

Story first published: Saturday, June 29, 2019, 18:02 [IST]
Other articles published on Jun 29, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+