1st Test, IND vs BAN: भारत से हार के बाद जानें क्या बोले बांग्लादेशी कप्तान मोमिनुल हक
नई दिल्ली। भारत दौरे पर पहली बार द्विपक्षीय सीरीज खेलने आयी बांग्लादेश की टीम को पहले टी20 सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा और फिर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा। ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गये ऐतिहासिक डे-नाइट मैच में भारत ने तीसरे दिन के पहले 47 मिनट में जीत हासिल कर ली। टेस्ट सीरीज में भारत के हाथों सूपड़ा साफ होने के बाद बांग्लादेश के कप्तान मोमिनुल हक ने कहा कि हमें हार से घबराने की जरूरत नहीं बल्कि बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।
मोमिनुल हक ने कहा,' इस सीरीज लगातार हार ही दोनो टीमों के बीच का अंतर है। हमारी टीम को इन दो मैचों से काफी कुछ सीखने की जरूरत है।'
और पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किस बात के लिये विराट कोहली से करनी होगी मिन्नत, टिम पेन ने बताया
मैच के बाद मोमिनुल ने कहा, 'दोनों ही मैचों में पारी से मिली हार हमारे लिये चिंता की बात है। हमें आत्ममंथन करना होगा और गलतियों से सीखना होगा ताकि भविष्य में दोबारा कभी ऐसा न हो सके। कोलकाता में पिंक बॉल से खेलना चुनौती था और हमने बखूबी इसे स्वीकार किया। अगर टॉस जीतने के बाद हम पहले गेंदबाजी करते तब भी नतीजा कुछ खास बदलने वाला नहीं था।'
उन्होंने कहा,' ईडन गार्डन्स में हम भले ही मैच हारे लेकिन हमारे लिये काफी बातें सकारात्मक रहीं। इबादत ने अच्छी गेंदबाजी की तो रियाद भाई और मुश्फीकुर भाई ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमें टेस्ट में अच्छा करना है तो ज्यादा से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा।'
और पढ़ें: AUS vs PAK: गाबा के मैदान पर यासिर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद
गौरतलब है कि ईडन गार्डन्स में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और महज 106 रन पर आउट हो गई, जिसके बाद भारतीय टीम ने विराट कोहली के शतक और पुजारा-रहाणे के अर्धशतक के दम पर 347 रन बनाये। इशांत शर्मा ने पहली पारी में तो उमेश यादव ने दूसरी पारी में 5 विकेट झटकने का कारनामा किया।
और पढ़ें: ENG vs NZ: 608 दिन 88 ओवर्स और 264 रन बाद मिशेल सैंटनर ने खत्म किया सूखा, रचा इतिहास
बांग्लादेश की ओर से मुश्फीकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए। भारत ने दो मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को 2-0 से हराया। उसने इंदौर में उसे पारी व 130 रनों से हराया था और कोलकाता में खेले गए अपने पहले दिन-रात के टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को एक पारी व 46 रनों से हरा दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
