न्यूजीलैंड के खिलाफ इंदौर टेस्ट से पहले भारत को लगा एक और बड़ा झटका
नई दिल्ली। भारत को न्यूजीलैंड के साथ चल रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में शिखर धवन के बाद अब एक और झटका लगा है। बैक स्ट्रेन के चलते भुवनेश्वर कुमार इंदौर में होने वाले तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर रहेंगे। उनकी जगह टीम में शार्दुल ठाकुर को जगह दी गई है।
पढ़ें - महेंद्र सिंह धोनी से कितनी ज्यादा है विराट कोहली की सैलरी, जानिए इस खबर में
इसलिए अहम हैं भुवनेश्वर कुमार
आपको बता दें कि मौजूदा सीरीज में ही केएल राहुल, शिखर धवन के बाद चोटिल होने वाले भुवनेश्वर कुमार तीसरे ऐसे खिलाड़ी हैं। भुवनेश्वर का बाहर होना इसलिए भी बड़ा झटका है क्याेंकि उन्होंने कोलकाता टेस्ट में बेहतरीन गेंदबाजी की थी और कुल 6 विकेट चटके थे।
जानिए कौन हैं शार्दुल ठाकुर
मुंबई की तरफ से खेलने वाले शार्दुल को आक्रामक गेंदबाज माना जाता है और वह स्विंग गेंदबाजी में माहिर हैं। इन्होंने 2015-16 के दौरान रणजी ट्रॉफी में 8 विकेट लेकर सभी को हतप्रभ कर दिया था। इसके साथ ही वह आईपीएल में भी किंग्स इलेवन पंजान और दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से खेल चुके हैं।
पढ़ें- आईसीसी के पूर्व मुखिया ने भारत के खिलाफ दिया भड़काऊ बयान
सीरीज पहले ही जीत चुका है भारत
भारत तीन टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 2-0 से पहले ही बढ़त बना चुका है। इससे पहले दोनों मैच कानपुर और कोलकाता में हुए थे। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का अंतिम और तीसरा मुकाबला 8 अक्टूबर को इंदौर में खेला जाएगा।
पढ़ें- न्यूजीलैंड के साथ इंदौर टेस्ट में गावस्कर-पटौदी को पछाड़ सकते हैं विराट कोहली
मध्यप्रदेश में होगा पहला इंटरनेशनल टेस्ट
आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के क्रिकेट इतिहास में यह पहला इंटरनेशल टेस्ट मैच होगा। इससे पहले बुधवार को दोनों टीमें देर रात इंदौर पहुंच गईं। शिखर धवन की जगह टीम में कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर को शामिल किया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
