For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

BBL 10: मैच के दौरान एडम जाम्पा ने की ऐसी हरकत, लगा खेलने पर बैन

Big Bash League 2020 Adam Zampa gets banned for one Match: नई दिल्ली। मौजूदा समय में क्रिकेट की दुनिया में सबसे अच्छे युवा स्पिन गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के एडम जाम्पा (Adam Zampa) का नाम भी शामिल है जो कि इस समय बिग बैश लीग के 10वें सीजन में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) की टीम का हिस्सा हैं और लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि एडम जाम्पा (Adam Zampa) ने सिडनी थंडर्स (Sydney Thunders) के खिलाफ मैच खेलते हुए ऐसी हरकत कर दी जिसकी वजह से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने न सिर्फ उन पर जुर्माना लगाया बल्कि बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) के अगले मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल करने पर भी बैन लगा दिया।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस युवा स्पिन गेंदबाज ने सिडनी थंडर्स (Sydney Thunders) के खिलाफ खेले गये मैच में बल्लेबाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिसकी वजह से उन पर होबार्ट हरिकेंस के खिलाफ होने वाले मैच में शामिल होने पर बैन लगा दिया है।

और पढ़ें: टेस्ट में भारतीय टीम ने पिछले एक दशक में किया दुनिया पर राज, जीते हैं सबसे ज्यादा मैच

एडम जाम्पा (Adam Zampa) ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद उन पर 2500 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का जुर्माना और एक मैच का बैन लगा दिया गया है। जाम्पा (Adam Zampa) को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कोड ऑफ कंडक्ट के लेवल 1 नियम के तहत खराब भाषा का इस्तेमाल करने के चलते लगा दिया गया है।

गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है जब एडम जाम्पा (Adam Zampa) ने मैदान पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया हो, वह इससे पहले भी 2019 विश्व कर के दौरान इसी तरह की हरकत करते नजर आए थे, जहां पर उन्हें अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिये सिर्फ जुर्माना लगाया गया था और बैन नहीं लगाया था।

और पढ़ें: AUS vs IND: सिडनी टेस्ट में डेब्यू करेंगे टी नटराजन, उमेश की जगह टीम में हुए शामिल

आपको बता दें कि एडम जाम्पा (Adam Zampa) ने इस सीजन मेलबर्न स्टार्स (Melbourne Stars) की ओर से खेलते हुए सीजन में 4 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7 विकेट हासिल किये। हालांककि उनकी टीम को पिछले मैच 75 रनों से हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी थंडर्स (Sydney Thunders) की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 219 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मेलबर्न की पूरी टीम महज 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

Story first published: Thursday, December 31, 2020, 17:17 [IST]
Other articles published on Dec 31, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+