For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020: आकाश चोपड़ा ने सीएसके को लेकर किया बड़ा दावा, कहा- संजू सैमसन पर थी नजर

IPL 2021 Aakash chopra claims CSK was looking to Buy Sanju Samson for Season 14: नई दिल्ली। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग आईपीएल (IPL) के 14वें सीजन के लिये बीसीसीआई ने तैयारियां शुरु कर दी हैंं और इसी के तहत बोर्ड ने अगल महीने खिलाडि़यों की नीलामी कराने का फैसला किया है। फ्रैंचाइजी की सभी टीमों ने आईपीएल (IPL) की नीलामी के लिये रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंप दी है। इस दौरान रिटेन लिस्ट में अगर किसी ने सबसे ज्यादा हैरान किया तो वो राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने, जिसने अपने टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ को रिलीज करने का काम किया।

इसके साथ ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की टीम ने युवा बल्लेबाज संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम का नया कप्तान बनाया। उल्लेखनीय है कि संजू सैमसन (Sanju Samson) फिलहाल सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में केरल की अगुवाई कर रहे हैं। वहीं स्टीव स्मिथ ने हाल ही में भारतीय टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया और टेस्ट सीरीज में शतक लगाने का नाम किया।

और पढ़ें: अब भारत से ही जीत सकते हैं अमेरिकी लॉटरी, 1 अरब का है इनाम

वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ा दावा किया है कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स की आंख उन पर थी और उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहती थी।

स्टार स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में बात करते हुए संजू सैमसन (Sanju Samson) ने कहा, 'आईपीएल (IPL) 2021 के लिये चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की नजरें संजू सैमसन (Sanju Samson) पर थी और दोनों ही टीमों ने उन्हें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) से ट्रेड करने की मांग की थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के मालिकों ने यह संभव नहीं होने दिया।'

और पढ़ें: टेस्ट प्रारूप को लेकर ग्लेन मैक्सवेल ने दिया बड़ा बयान, कहा- खत्म हो चुका है करियर

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने यहां पर दूसरा दांव खेल दिया और संजू सैमसन (Sanju Samson) को टीम के साथ बरकरार रखने के लिये टीम में उनका कद बढ़ा दिया। आपको बता दें कि आईपीएल (IPL) 2021 के लिये राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के अलावा किसी टीम ने अपना कप्तान नहीं बदला है।

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की ओर से रिटेन खिलाड़ी: संजू सैमसन (Sanju Samson), बेन स्‍टोक्‍स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्‍यागी, एंड्रयू टाइ, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, यशस्‍वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा।

रिलीज खिलाड़ी: स्‍टीव स्मिथ, अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, अनिरुद्ध जोशी और शशांक सिंह।

Story first published: Monday, January 25, 2021, 4:20 [IST]
Other articles published on Jan 25, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+