For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 में टाइम आउट से जुड़े नियम को बदलना चाहता है बीबीएल, ऐसा न करने पर आउट हो जायेगा बल्लेबाज

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग के आयोजन कर्ता हर साल अपने टूर्नामेंट को बेहतर बनाने के लिये नियमों में कुछ न कुछ बदलाव करते रहते हैं और इस सीजन भी एक नये बदलाव की ओर देखते हुए 2021-22 के सीजन को लेकर आयोजनकर्ताओं ने टाइम आउट नियम में बदलाव करने की सिफारिश की है। बिग बैश लीग के आयोजनकर्ताओं ने 2020-21 सीजन से पहले नियमों में बदलाव करते हुए नये बैटर को तैयार होने के लिये 60 सेकेंड का समय दिया था, हालांकि इस नियम का सख्ती से पालन नहीं हो रहा था और खिलाड़ी मैदान पर आने के लिये जरूरत से ज्यादा समय ले रहे थे।

ऐसा करने पर कोई खामियाजा नहीं होने के चलते खिलाड़ी इसका फायदा उठा रहे थे, इसके चलते क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी सीजन के लिये खिलाड़ी के आउट होने के बाद नये बल्लेबाज को क्रीज पर पहुंचने के लिये 75 सेकेंड का समय देने की बात कही है, लेकिन मैच अधिकारियों को साफ कहा है कि पिछले संस्करण की तरह इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिये बल्कि सख्ती से पालन होना चाहिये।

और पढ़ें: IPL 2021 के प्लेऑफ के लिये तय हो गई यह 4 टीमें, जानें कब किससे होगा मैच

गौरतलब है कि मौजूदा टाइम आउट नियम 40.1.1 के अनुसार मैच में किसी खिलाड़ी का विकेट गिरने या रिटायरमेंट लेने के बाद नये बैटर को मैदान पर उतरने के लिये 3 मिनट का समय दिया जाता है। अगर खिलाड़ी ऐसा कर पाने में नाकाम रहते हैं तो आने वाले बल्लेबाज को आउट करार दिया जाता है। हालांकि नये नियम के अनुसार बल्लेबाज को सीधे आउट करार दिये जाने के बजाय गेंदबाज को मौका दिया जायेगा कि वो बैटर का विकेट ले।

इसके अनुसार अगर बैटर 75 सेकेंड की समयसीमा में क्रीज पर पहुंचने में नाकाम रहता है तो उसे आउट देने के बजाय गेंदबाज को फ्री डिलिवरी दी जायेगी, जिसके तहत बल्लेबाज को विकेट के सामानांतर खड़ा होने के लिये कहा जायेगा और गेंदबाज को स्टंप पर गेंद मारने का मौका मिलेगा। अगर बॉलर गेंद को स्टंप पर हिट करने में नाकाम रहता है तो बैटर को बल्लेबाजी करने का मौका दिया जायेगा लेकिन गेंद स्टंप पर लगने के केस में बैटर आउट दिया जायेगा।

और पढ़ें: DC vs RCB: खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच, आरसीबी ने 7 विकेट से हराया

इसके साथ ही एक और प्रपोजल तैयार किया जा रहा है जिसके तहत पारी के दौरान ड्रिंक ब्रेक लेने की संख्या निर्धारित करने पर विचार किया जा रहा है। इस प्रस्ताव के तहत खिलाड़ियों को 5वें, 10वें और 15वें ओवर में ड्रिक्स ब्रेक लेने की मंजूरी दी जायेगी। वहीं बीबीएल ने हाल ही में समापत हुए द हंड्रेड के नियमों से सीख लेते हुए स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करने पर मैदान से एक फील्डर के उतरने पर रोक लगाने का भी प्रस्ताव रखा है। इसके तहत फील्डिंग टीम को अपना अतिरिक्त फील्डर 30 यार्ड में लाने पर बाध्य होना पड़ेगा। हालांकि इन नियमो को मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

Story first published: Saturday, October 9, 2021, 0:41 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+