For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2021 के प्लेऑफ के लिये तय हो गई यह 4 टीमें, जानें कब किससे होगा मैच

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुबई के मैदान पर खेले गये 56वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के लिये श्रीकर भरत ने पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को रोमांचक मैच में 7 विकेट की जीत हासिल की, जिसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का लीग स्टेज समाप्त हो गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने खराब फील्डिंग की जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ा और आरसीबी के लिये ग्लेन मैक्सवेल (51) और श्रीकर भरत (नाबाद 78) ने अर्धशतकीय पारियां खेली और जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं शुक्रवार को इसी समय खेले गये दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 42 रनों से जीत दिलाई लेकिन नेट रन रेट के चलते प्लेऑफ में जगह बना पाने में नाकाम रही।

और पढ़ें: MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालने के बाद यह तीसरी बार है जब उनकी टीम 5वें पायदान पर रहकर टूर्नामेंट से बाहर हुई है और हर बार उसे नेट रन रेट के चलते मार खानी पड़ी है। मुंबई इंडियंस की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिये इस मैच में 171 रनों से जीत की दरकार थी, जिसके लिये उसका टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना जरूरी थी। मुंबई की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके बाद लगा कि शायद मुंबई की टीम यह असंभव काम कर सकती है।

और पढ़ें: DC vs RCB: खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच, आरसीबी ने 7 विकेट से हराया

मुंबई जीती पर केकेआर ने प्लेऑफ में बनायी जगह

मुंबई जीती पर केकेआर ने प्लेऑफ में बनायी जगह

हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले विकेट के लिये 64 रनों की साझेदारी कर मुंबई को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। इसके साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के प्लेऑफ के लिये चारों टीमों का फैसला हो गया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 अंक के साथ पहले पायदान पर रहते हुए क्वालिफाई किया है तो वहीं पर चेन्नई सुपर किंग्स 18 अंक और बेहतर रन रेट के चलते दूसरे पायदान पर रहकर प्लेऑफ में पहुंची।

वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने अंकतालिका में 18 अंक तो हासिल किये लेकिन नेट रन रेट नेगेटिव में होने के चलते उसने तीसरे पायदान पर फिनिश किया। कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस की टीम ने 14-14 अंक हासिल किये लेकिन केकेआर (+0.587) ने नेट रन रेट के मामले में मुंबई इंडियंस (+0.116) की टीम को पछाड़ कर प्लेऑफ के लिये क्वालिफाई कर लिया।

दिल्ली से भिड़ेगी चेन्नई, आरसीबी से केकेआर का मुकाबला

दिल्ली से भिड़ेगी चेन्नई, आरसीबी से केकेआर का मुकाबला

गौरतलब है कि इसके बाद आईपीएल 2021 का पहला क्वॉलिफायर दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच 10 अक्टूबर को दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जायेगा। इस मैच का प्रसारण शाम 7:30 बजे से किया जायेगा। वहीं पर सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच एलिमिनेटर मुकाबला शारजाह के मैदान पर शाम 7:30 बजे से खेला जायेगा।

15 अक्टूबर को खेला जायेगा फाइनल

15 अक्टूबर को खेला जायेगा फाइनल

आपको बता दें कि पहले क्वॉलिफायर में जीत हासिल करने वाली टीम फाइनल में पहुंच जायेगी जबकि हारने वाली टीम का मुकाबला बुधवार (13 अक्टूबर) को खेले जाने वाले दूसरे क्वालिफायर मैच में एलिमिनेटर की विजेता टीम से होगा। इस मैच का विजेता फाइनल मै पहुंच जायेगा जिसका सामना दुबई के मैदान पर शुक्रवार को खेला जायेगा।

Story first published: Saturday, October 9, 2021, 0:11 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+