For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

DC vs RCB: खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच, आरसीबी ने 7 विकेट से हराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आखिरी लीग मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया, जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन और पृथ्वी शॉ की अच्छी पारी के दम पर 164 रनों का मैच विनिंग टोटल खड़ा किया, लेकिन गेंदबाजी के दौरान खराब फील्डिंग के चलते मैच को गंवा दिया। जवाब में आरसीबी की टीम ने श्रीकर भरत (नाबाद 78) ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर इस रोमांचक मैच को अपने नाम कर लिया और टीम को 7 विकेट से जीत दिला दी।

और पढ़ें: DC vs RCB: अर्धशतक से चूके शिखर-पृथ्वी, आरसीबी के खिलाफ दिल्ली ने खड़ा किया मैच जिताऊ स्कोर

इस मैच को भले ही आरसीबी की टीम ने 7 विकेट से अपने नाम किया और अंकतालिका में 18 अंक हासिल किये लेकिन इसके बावजूद अंकतालिका में उसकी स्थिति पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। जहां दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले क्वालिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार को मैच खेलेगी तो वहीं पर आरसीबी की टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर में भिड़ना होगा।

और पढ़ें: MI vs SRH: 16 गेंदों में अर्धशतक ठोंक ईशान किशन ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

दिल्ली कैपिटल्स ने की अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स ने की अच्छी शुरुआत

दिल्ली कैपिटल्स के लिये पृथ्वी शॉ (48) और शिखर धवन (43) ने पहले विकेट के लिये 88 रनों की साझेदारी कर मजबूत शुरुआत दिलाई, जिसके बाद दिल्ली की टीम एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ती नजर आ रही थी, हालांकि मोहम्मद सिराज (2 विकेट) और बाकी के आरसीबी गेंदबाजों ने टीम की वापसी कराते हुए दिल्ली की टीम को 164 रन के स्कोर पर ही रोक दिया।

जीत के लिये 165 रनों का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने महज 6 रन के स्कोर पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (4) और देवदत्त पाड्डिकल (0) का विकेट खो दिया, जिसके बाद एबी डिविलियर्स (26) और केएस भरत (नाबाद 74) ने पारी को आगे बढ़ाने का काम जारी रखा और तीसरे विकेट के लिये 49 रनों की साझेदारी की।

खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच

खराब फील्डिंग के चलते दिल्ली के हाथ से निकला मैच

अक्षर पटेल ने डिविलियर्स का कैच लेकर टीम को तीसरी सफलता दिलाई। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स की टीम की फील्डिंग काफी खराब रही और उसने ग्लेन मैक्सवेल का दो बार कैच छोड़ा और मैच का लय आरसीबी के पक्ष में जाने दिया। जब मैक्सवेल 6 रन के स्कोर पर थे तो पहले श्रेयस अय्यर ने उनका कैच छोड़ा तो वहीं पर इसी ओवर में 16 रन पर पहुंच चुके मैक्सवेल का कैच अश्विन ने छोड़ दिया। इसके चलते ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2021 का 5वां अर्धशतक पूरा किया और नाबाद 51 रनों की पारी खेली।

आखिरी ओवर के रोमांच में हीरो बने श्रीकर भरत, छक्का लगाकर जिताया मैच

आखिरी ओवर के रोमांच में हीरो बने श्रीकर भरत, छक्का लगाकर जिताया मैच

हालांकि इसके बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने गेंदबाजों के दम पर मैच को रोमांचक बना दिया और आखिरी ओवर में जीत के लिये 15 रन की दरकार रह गई। मैक्सवेल ने आवेश खान की पहली ही गेंद पर चौका लगाया लेकिन अगली 4 गेंदों में सिर्फ 5 रन ही बटोर सके, जिसके चलते आरसीबी को जीत के लिये आखिरी गेंद पर 6 रन की दरकार थी। आवेश ने पहले वाइड फेंक कर मैच को रोमांचक बना दिया जिसके बाद अपना पहला अर्धशतक लगाकर (नाबाद 78) खेल रहे श्रीकर भरत ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर अपनी टीम को 7 विकेट की जीत दिला दी।

ग्लेन मैक्सवेल ने आरसीबी के लिये इस मैच में 33 गेंदों का सामना कर 8 चौके लगाये और नाबाद 51 रनों की पारी खेली तो वहीं पर श्रीकर भरत ने 52 गेंदों में 3 चौके 4 छक्के की मदद से नाबाद 78 रनों की पारी खेली और आखिरी गेंद के रोमांच को अपनी टीम के नाम कर दिया।

Story first published: Friday, October 8, 2021, 23:27 [IST]
Other articles published on Oct 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+