बड़ी फिल्मी है इस खिलाड़ी की लव स्टोरी, नौकरी ढूंढने गये थे मिल गई भावी पत्नी
नई दिल्ली। खेल जगत में अक्सर खिलाड़ियों की प्रेम कहानी कुछ खास मजेदार नहीं होती, हालांकि कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होते हैं जिनकी प्रेम कहानी किसी बॉलीवुड फिल्म के जैसे लगती है। साउथ अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी जेपी डुमिनी की प्रेम कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व मध्यक्रम बल्लेबाज जेपी डुमिनी की पत्नी सू डुमिनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए अपनी इस फिल्मी प्रेम कहानी के बारे में बताया।
और पढ़ें: 'वनडे खेलने के लायक नहीं हैं अश्विन-लॉयन', पाकिस्तान के दिग्गज स्पिनर का दावा
लंबे समय तक दक्षिण अफ्रीका की टीम में मध्यक्रम बल्लेबाजी की जिम्मेदारी संभालने वाले जेपी डुमिनी ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर कई बार टीम को यादगार जीत दिलाने का काम किया है। उनकी पत्नी सु डुमिनी भी दक्षिण अफ्रीका में काफी मशहूर हैं, जो कि एक ट्रैवल वेबसाइट में काम करती हैं।
और पढ़ें: लॉकडाउन में बैटिंग सिखा रहे हैं स्टीव स्मिथ, देखें कैसे दे रहे ऑनलाइन कोचिंग

नौकरी की तलाश में जेपी डुमिनी से हुई थी मुलाकात
जेपी डुमिनी की पत्नी सू डुमिनी 2 बच्चों की मां होने के बावजूद किसी सुपर मॉडल से कम नहीं लगती। वह काफी फिट और खूबसूरत हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने और जेपी की लव स्टोरी के बारे में बताया जो कि काफी दिलचस्प है।
इंटरव्यू के दौरान सू ने कहा,' जब मैं अपने कॉलेज की डिग्री खत्म करने के बाद केपटाउन में नौकरी की तलाश में आई थी तो वहीं पर साल 2008 में डुमिनी से मुलाकात हुई थी। हम दोनों ने एक दूसरे को देखा तो पहली नजर वाला प्यार हो गया था जिसके बाद हमनें काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया।

3 साल डेट करने के बाद डुमिनी ने की शादी
जेपी डुमिनी की पत्नी ने बताया कि कैसे प्यार के इजहार के बाद जब वो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 2 महीने के लिये गये तो उनके लिये वक्त काटना काफी मुश्किल हो गया था। सू ने बताया कि यह 2 महीने उन्हें 2 साल के बराबर लगे। दोनों ने 3 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2011 में शादी कर ली। उल्लेखनीय है कि आज भी सोशल मीडिया पर फोटोज के जरिये यह जोड़ी एक दूसरे से प्यार जताती रहती है। जेपी डुमिनी ने पिछले साल ही क्रिकेट से संन्यास लेते हुए मैदान को अलविदा कहा था।

ऐसा रहा है डुमिनी का करियर
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के लिये खेलते हुए इस हरफनमौला खिलाड़ी ने 46 टेस्ट मैच में 2103 रन बनाये जबकि गेंदबाजी के दौरान 42 विकेट भी हासिल किये। वहीं अपन करियर में 199 वनडे मैच भी खेले जिसमें उन्होंने 5117 रन बनाये और 69 विकेट हासिल करने का कारनामा किया। टी20 प्रारूप में जेपी ने 81 मैच खेलकर 1934 रन बनाये और 21 विकेट भी अपने नाम किये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
