Australia vs India Gautam Gambhir Sent inspirational message ahead of Boxing Day Test: नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां पर वह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Test Series) के तहत 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच एडिलेड के मैदान पर खेला गया था जहां पर भारतीय टीम को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद दोनों टीमें बॉक्सिंग डे पर मेलबर्न (Boxing Day Test) के मैदान पर सीरीज का दूसरा मैच खेलने उतरेगी। एडिलेड में खेले गये पहले मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी दूसरी पारी में लड़खड़ा गई थी और पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर सिमट गई थी, जिसके बाद टीम का मनोबल काफी डगमगाया हुआ है।
इसको देखते हुए भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने टीम का मनोबल बढ़ाने के लिये मैसेज भेजा है और कहा कि मेलबर्न में वापसी करने के लिये भारतीय टीम को एक चीज याद रखनी होगी कि एडिलेड टेस्ट में उसने पहले 2 दिनों तक मैच पर मजबूत पकड़ बनाये रखी थी, और अगर वह इसे याद रखते हैं तो शर्मनाक हार के बावजूद सीरीज में जबरदस्त वापसी करने में सफल रहेगा।
और पढ़ें: कोहली को एक शब्द में बयां करना नामुमकिन, जानें क्यों लमिछाने ने दिया ऐसा जवाब
स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में बात करते हुए गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने कहा, 'जो भी लोग यह कह रहे हैं कि सीरीज में भारत का वापसी करना मुश्किल है उन्हें यह बात याद रखनी चाहिये कि एडिलेड टेस्ट के पहले दो दिन भारतीय टीम का दबदबा था और वह दोनों ही दिन ऑस्ट्रेलिया से खेल में काफी आगे थे। भारतीय टीम का एक सेशन खराब रहा जिसकी वजब से उन्हें मैच गंवाना पड़ा और वह दुखी भी होंगे। हालांकि वापसी करने के लिये टीम को याद रखने की जरूरत है कि सीरीज में अभी भी 3 मैच बाकी हैं और एडिलेड के पहले दो दिन मैच में उन्ही की पकड़ थी।'
गंभीर (Gautam Gambhir) ने विराट कोहली के वापस भारत लौटने और शमी के चोटिल होकर सीरीज से बाहर होने को लेकर मुश्किल दौर बताया और कहा कि अगले 3 मैचों में अजिंक्य रहाणे के ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी, ऐसे में जीत का एकमात्र तरीका है सही टीम कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरना।
और पढ़ें: AUS vs IND: पृथ्वी शॉ के बैटिंग क्रम से एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं ब्रैड हॉग, बताया-कहां करे बैटिंग
गौरतलब है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने मेलबर्न टेस्ट में टीम में बड़ा उलटफेर करते हुए 5 बदलाव करने की बात कही थी और कहा था कि टीम को 5 मुख्य गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरना चाहिये। आपको बता दें कि गंभीर (Gautam Gambhir) का मानना है कि रहाणे को चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिये, जबकि शॉ को बाहर कर शुबमन गिल को मौका देना चाहिये। वहीं साहा की जगह ऋषभ पंत,विहारी की जगह रविंद्र जडेजा और विराट कोहली की बजाय केएल राहुल को मौका देने की बात कही है।