For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोहली को एक शब्द में बयां करना नामुमकिन, जानें क्यों लमिछाने ने दिया ऐसा जवाब

Sandeep Lamicchane on Virat Kohli: नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (Indian preimier League) के 13वें सीजन में पहली बार फाइनल में जगह बनाने वाली दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम के अहम गेंदबाज और नेपाल की क्रिकेट टीम के युवा स्पिनर संदीप लमिछाने (Sandeep lamicchane) इस समय बिग बैश लीग में शिरकत कर रहे हैं। लमिछाने (Sandeep lamicchane) भले ही आईपीएल के 13वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के लिये एक भी मैच में प्लेइंग 11 में जगह बना पाने में नाकाम रहे हैं, लेकिन वह बीबीएल के 10वें सीजन में शानदार प्रदर्शन कर अपने टैलेंट से प्रभावित कर रहे हैं।

इस बीच लमिछाने (Sandeep lamicchane) ने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ एक सवाल-जवाब सेशन रखा जिसमें उन्होंने भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लेकर बड़ा बयान दिया। एक फैन ने लमिछाने (Sandeep lamicchane) को विराट कोहली (Virat Kohli) को एक शब्द में परिभाषित करने की बात कही जिस पर इस युवा गेंदबाज ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) उस स्तर के खिलाड़ी हैं जिन्हें एक शब्द में बयां करना नामुमकिन है।

और पढ़ें: Flashback 2020: 7 खूबसूरत महिला खिलाड़ी जिन्होंने 2020 में लिया संन्यास

इसी दौरान फैन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से एक भी मैच न खेल पाने को लेकर सवाल किया कि प्लेइंग इलेवन का हिस्सा न बन पाने पर वो कैसा महसूस कर रहे हैं।

इसका जवाब देते हुए संदीप लमिछाने (Sandeep lamicchane) ने कहा,'क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें एक खिलाड़ी से ज्यादा आपको टीम का हित आगे रखना होता है। आपको हमेशा सोचना होता है कि टीम के लिये क्या सही है, और हमने वही किया। भले ही प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन सका लेकिन टीम के साथ फाइनल तक का सफर तय करना यादगार रहा।'

और पढ़ें: AUS vs IND: पृथ्वी शॉ के बैटिंग क्रम से एक्सपेरिमेंट करना चाहते हैं ब्रैड हॉग, बताया-कहां करे बैटिंग

गौरतलब है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) अगले महीने पिता बनने वाले हैं जिसको लेकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जारी बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को बीच में छोड़कर वापस देश लौटने का फैसला किया और पैटरनिटी लीव पर भारत लौट आये हैं।

Story first published: Thursday, December 24, 2020, 18:29 [IST]
Other articles published on Dec 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+