For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Boxing Day Test: कीवी खिलाड़ियों का सामना करेंगे जेम्स पैटिंसन, लैंगर ने घोषित की ऑस्ट्रेलियाई टीम

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को लेकर अहम जानकारी दी है। पहले टेस्ट मैच में कीवी टीम पर जीत दर्ज करने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच की तैयारियों में लगी हुई है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लेंगर ने बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिये अंतिम 11 खिलाड़ियों की जानकारी देते हुए कहा कि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले इस मैच में दायें हाथ के तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को शामिल किया गया है। वह न्यूजीलैंड के साथ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल किये जायेंगे।

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने मुख्य कोच का हवाला देते हुए लिखा है, ' बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान मैं पैटिंसन सिर्फ गेंदबाजी ही नहीं अच्छी गेंदबाजी करते देखना चाहता हूं। एमसीजी उनका होम ग्राउंड है और इसी कारण मुझसे उनसे काफी उम्मीदें हैं।'

और पढ़ें: जब दस्त और डायरिया के बावजूद मैच खेलने उतरे सचिन तेंदुलकर, पाकिस्तान के खिलाफ खेली यादगार पारी

गौरतलब है कि जेम्स पैटिंसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिये आखिरी बार एशेज में शिरकत की थी जहां लीडस के मैदान पर खेलते हुए उन्होंने 3 विकेट हासिल किये थे।

जोश हेजलवुड के चोटिल होने के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए पीटर सिडल को ऑस्ट्रेलियाई टीम की 13 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। फिलहाल चोट के चलते जोश हेजलवुड टीम से बाहर हैं।

टिम पेन की कप्तानी वाली मेजबान टीम अभी तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। उसने पर्थ टेस्ट 296 रनों से जीता था।

और पढ़ें: 3rd ODI, IND vs WI: कटक के मैदान पर होगी रिकॉर्डों की बारिश, देखें क्या कहते हैं आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया टीम: डेविड वार्नर, जो बर्न्‍स, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, टिम पेन, पैट कमिंस, मिच स्टार्क, नाथन लियोन, जेम्स पैटिंसन, माइकल नेसर, पीटर सिडल।

न्यूजीलैंड: टॉड एस्टल, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बाउल्ट, कॉलिन डी ग्रैंडहोमे, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोल्स, जीत रावल, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, बीजे वाटलिंग, नील वैगनर, केन विलियमसन।

Story first published: Sunday, December 22, 2019, 13:18 [IST]
Other articles published on Dec 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+