ब्रेट ली ने चुने अपने जमाने के 3 ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाज, जानें टॉप पर कौन
नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और खिलाड़ी मैदान के बजाय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं। लॉकडाउन के दौरान ज्यादातर खिलाड़ी अपने घरों में रहते हुए या तो फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे हैं या फिर साथी खिलाड़ी के साथ लाइव चैट करके अपने करियर के अहम पलों को याद करते नजर आ रहे हैं। इस फेहरिस्त में ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली भी शामिल हैं जिन्होंने हाल ही में जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ीं पॉमी मबांग्वा के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव चैट की।
और पढ़ें: T20 World Cup 2020 की जगह IPL का 13वां सीजन कराना चाहते हैं पैट कमिंस
इस दौरान ब्रेट ली ने अपने जमाने के 3 ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों को चुना जिसमें रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ जैसे खिलाड़ियों का नाम नहीं था। इतना ही नहीं इस चैट के दौरान ब्रेट ली ने मौजूदा समय में स्टीव स्मिथ और विराट कोहली में से अपनी पसंद के अनुसार बताया कि कौन सा खिलाड़ी ज्यादा महान है।
और पढ़ें: गेंदबाजों को लेकर ब्रेट ली ने जताई चिंता, कहा- लॉकडाउन के बाद वापसी मुश्किल

ब्रेट ली ने इन 3 खिलाड़ियों को बताया ऑल टाइम ग्रेट
इंस्टाग्राम पर लाइव चैट के दौरान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने अपने जमाने के 3 ऑल टाइम ग्रेट बल्लेबाजों को चुनते भारत के सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा और दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस का नाम चुना। इस बारे में बात करते हुए ली ने कहा कि उनके हिसाब से सबसे अच्छे बल्लेबाज की रेस में सचिन तेंदुलकर टॉप पर हैं, जबकि ब्रायन लारा उनसे थोड़ा ही पीछे हैं, वहीं जैक कैलिस के बारे में कहना हुआ तो वह उनकी नजर में कम्पलिट क्रिकेटर हैं।
उन्होंने कहा,'जब आप महान बल्लेबाजों की बात करते हो तो लारा और सचिन काफी करीब हैं। मेरे विचार में सचिन सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं, लेकिन मेरी नजर में सम्पूर्ण क्रिकेटर कैलिस हैं।'

सचिन के पास इन सभी से ज्यादा समय होता था
ब्रेट ली ने आगे बात करते हुए कहा कि मैदान पर जब भी इन खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को देखेंगे तो आपको समझ आयेगा कि सचिन तेंदुलकर के पास औरों की तुलना में किसी भी गेंद को खेलने के लिये ज्यादा समय होता था।
उन्होंने कहा, 'आप सचिन के बारे में सोचते तो ऐसा लगता है कि उनके पास काफी समय था। क्रिकेट में समय को समझाने का सबसे अच्छा उदाहरण है कि ऐसा लगता था कि सचिन रिटर्न क्रीज पर बल्लेबाजी कर रहे हों, स्टम्प के पास से। ऐसा लगता था कि मेरे खिलाफ उनके पास काफी समय है। मेरी नजर में वे विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। इसके बाद लारा हैं, वह बेहद आक्रामक थे। आप चाहे कितनी भी तेज उन्हें गेंद डाल लो वो आपको मैदान के अलग-अलग कोने में छक्का मार देंगे।'

ब्रॉडमैन बन सकते हैं स्टीव स्मिथ
इसी दौरान ब्रेट ली ने मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की तारीफ करते हुए कहा कि वह सर डॉन ब्रैडमैन जितने अच्छे बल्लेबाज बन सकते हैं। साथ ही विराट कोहली और स्टीव स्मिथ के बीच चुनने को लेकर ली ने कहा कि दोनों अलग-अलग खिलाड़ी हैं।
उन्होंने कहा, 'फिर भी अगर मुझे किसी एक को चुनना पड़े तो इस समय मैं विराट कोहली की जगह स्टीव स्मिथ को बेस्ट बल्लेबाज कहूंगा, स्टीव अपने करियर में जिस दौर से गुजरे हैं और जिस तरह से वो उससे बाहर निकले हैं वो काफी काबिले तारीफ है, वो पिछले 12 महीने में काफी दमदार खेलें हैं। स्टीव ने पिछले कुछ सालों में बहुत सी चुनौतियों का सामना किया है। उन्होंने पिछले एक साल में जिस तरह से क्रिकेट खेला है वो बेहद शानदार है। शायद मैं आने वाले कल में विराट कोहली का चुनाव करूं, ये तब मैं क्या सोचता हूं उस पर निर्भर करेगा। हालांकि विराट और स्टीव दोनों ही क्रिकेट की दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और दोनों में अंतर करना भी काफी मुश्किल है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
