नये साल पर जसप्रीत बुमराह ने खुद से किया वादा, 2020 में करेंगे यह काम
नई दिल्ली। नये साल के मौके पर हर किसी की तरह क्रिकेट जगत के खिलाड़ी भी कुछ नया करने का रिजॉल्यूशन ले रहे हैं और आने वाले साल में अपने फैंस और देश को गर्वान्वित होने का कुछ और मौका देने की बात कर रहे हैं। इस मौके पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बीते साल की कामयाबी को याद करते हुए नये साल के लिये कुछ वादे किये और अपने फैंस के लिये संदेश लिखा। नये वर्ष के मौके पर जसप्रीत बुमराह ने अपने फैन्स को बधाई देते हुए कहा कि वह साल 2019 की उपलब्धियों, सीख को अगले साल में भी ले जाना चाहेंगे और 2020 में ज्यादा कड़ी मेहनत करेंगे।
जसप्रीत बुमराह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'साल 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत करने और यादें बनाने का साल रहा। इन सभी यादों के साथ मैं साल के आखिरी दिन को अलविदा कह रहा हूं और उन सभी चीजों के लिए तैयार हूं जो 2020 मेरे सामने रखने वाला है।'
और पढ़ें: Happy New Year 2020: नये साल पर सचिन तेंदुलकर ने फैन्स को दिया भावुक संदेश, माता-पिता से की खास अपील
गौरतलब है कि जसप्रीत बुमराह के लिये बीता साल काफी शानदर रहा, वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिये तीनों प्रारूप में मुख्य गेंदबाज बने हैं। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती।
वह साल के अंत में आईसीसी की वनडे रैंकिंग में नंबर 1 गेंदबाज बने और टेस्ट रैंकिंग में छठे नंबर पर काबिज रहे। जसप्रीत बुमराह ने साल 2019 में भारत के लिये 12 टेस्ट मैच, 58 वनडे और 42 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान बुमराह ने टेस्ट मैचों में 62, वनडे में 103 और टी20 में 51 विकेट हासिल किये।
और पढ़ें: साल 2019 के वो 7 यादगार पल जिनसे बदल जायेगा क्रिकेट का भविष्य
हालांकि जसप्रीत बुमराह के लिये साल का दूसरा हिस्सा मैदान से दूर करने वाला रहा। वह वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में चोटिल हुए जिसके बाद वह लगातार मैदान से दूर रहे। अब वह जनवरी में श्रीलंका के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिये भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं।
और पढ़ें: IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप करने से चूका भारत, 2-1 से जीती सीरीज
श्रीलंका के बाद वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। टेस्ट प्रारूप में वापसी करने के लिये बुमराह को न्यूजीलैंड दौरे का इंतजार करना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
