Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: तो इस कारण भारतीय टीम में नही चुने गये हार्दिक पांड्या, खोखले साबित हुए दावे

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जल्द ही शुरु होने वाली टी20 सीरीज से पहले मंगलवार को भारतीय चयनकर्ताओं ने कीवी दौरे के लिये वनडे टीम की घोषणा की। टी20 के लिये पहले ही टीम का ऐलान कर दिया गया था। फिटनेस टेस्ट में फेल होने के चलते न्यूजीलैंड पहुंची इंडिया-ए टीम से बीच में ही वापस बुला लिये जाने वाले हार्दिक पांड्या को एक और झटका लगा है। चयनकर्ताओं ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे टीम का हिस्सा नहीं बनाया है।

और पढ़ें: SA vs ENG: फाफ डुप्लेसिस से छिनी कप्तानी, पहली बार 5 खिलाड़ी करेंगे एक साथ डेब्यू

टी20 टीम से बाहर होने के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा था कि वह इस दौरे के दूसरे भाग के लिये टीम घोषित होने से पहले तक ठीक हो जायेंगे लेकिन लगता है कि वह इस कोशिश में कामयाब नहीं हो पाये हैं। बीसीसीआई ने एक बार फिर हार्दिक पांड्या का फिटनेस टेस्ट कराया था जिसमें विफल होने के बाद इस हरफनमौला खिलाड़ी के नाम पर कोई विचार नहीं किया गया।

और पढ़ें: U19 World Cup: महज 5 ओवर में जापान को भारत ने रौंदा, सुपर लीग में बनाई जगह

इस कारण पांड्या को नहीं मिल पाया मौका

इस कारण पांड्या को नहीं मिल पाया मौका

बीसीसीआई के अनुसार अभी हार्दिक पांड्या की फिटनेस अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की जरूरतो के मुताबिक नहीं हो पाई है। ऐसे में यह साफ हो गया है कि अगर हार्दिक टीम में वापसी चाहते हैं तो उन्हें घरेलू क्रिकेट में बड़ौदा के लिये कम से कम एक मैच तो खेलना ही पड़ेगा।

दरअसल हार्दिक पांड्या ने गेंदबाजी का कार्यभार संभालने से जुड़ा टेस्ट नहीं दिया था, हालांकि बीसीसीआई के नियमानुसार जो भी खिलाड़ी पीठ की चोट से वापसी करता है उसे यह टेस्ट पास करना जरूरी होता है। हालांकि हार्दिक पांड्या ने पहली बार दिया नहीं था और दूसरी बार फेल हो गये हैं। इस बीच यह उम्मीद जताई जा रही है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू एकदिवसीय सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या के नाम पर विचार होने की संभावना है।

हार्दिक ने दावा किया था कि वो सीरीज से पहले हो जायेंगे ठीक

हार्दिक ने दावा किया था कि वो सीरीज से पहले हो जायेंगे ठीक

भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ने दावा किया था कि वह न्यूजीलैंड दोरे के लिये फिट होकर टीम में जरूर वापसी करेंगे लेकिन अब बीसीसीआई से जुड़े एक सूत्र का कहना है कि वह उनकी निजी राय थी, हम कोच और एनसीए के आकलन के हिसाब से ही काम करेंगे।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम न बताने की शर्त पर कहा, ‘उन्हें (हार्दिक) लगा होगा कि वह फिट हो गए लेकिन उनके ट्रेनर एस रजनीकांत के दावों के उलट वह फिटनेस टेस्ट में विफल हो गए। यह यो-यो टेस्ट नहीं था लेकिन गेंदबाजी फिटनेस के लिए वह कार्यभार टेस्ट में विफल रहे जिसका मोटे तौर पर मतलब होता है फिटनेस टेस्ट में असफल होना।'

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह है टीम

न्यूजीलैंड के खिलाफ यह है टीम

न्यू जीलैंड के खिलाफ वनडे टीम का ऐलान मंगलवार को कर दिया गया। टी20 सीरीज से कंधे की चोट के कारण बाहर होने के बाद शिखर धवन को वनडे टीम का भी हिस्सा नहीं बनाया गया। टी20 सीरीज में संजू सैमसन को जबकि वनडे में पृथ्वी शॉ को उनकी जगह टीम में शामिल किया गया है।

टी-20 टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), संजू सैमसन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर।

वनडे टीम : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), पृथ्वी शॉ, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, केदार जाधव।

Story first published: Wednesday, January 22, 2020, 8:52 [IST]
Other articles published on Jan 22, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+