Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Viral Video: जब शोएब अख्तर ने शाहिद अफरीदी को किया ट्रोल, बताया- जल्दी आउट होने वाला

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है। ऐसे में दुनिया भर के खिलाड़ी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गये हैं और कभी लाइव चैट के जरिये तो कभी फैन्स से बात करते हुए पुराने दिनों को याद कर रहे हैं। इस बीच अपने बेबाक अंदाज और हाजि जवाबी के लिये मशहूर पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल इस वीडियो में शोएब अख्तर अपने पुराने साथी और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी को जबरदस्त तरीके से ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान ही नहीं यह वीडियो भारत में भी काफी वायरल हो चुका है और ट्विटर पर लगातार लोग इसे शेयर करते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: सुरेश रैना ने बताया धोनी नहीं बल्कि इन खिलाड़ियों के साथ क्वारेंटाइन होना करेंगे पसंद

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर बच्चों से घिरे एक क्रिकेट अकादमी के मैदान में घूमते नजर आ रहे हैं, जहां पर वह हर बच्चे को अपने पास बुलाते हैं और पूछते हैं कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। इस बीच एक बच्चे ने कहा कि वह आगे चलकर शाहिद अफरीदी बनना चाहते हैं।

बच्चे का यह जवाब सुनकर शोएब अख्तर ने तुरंत ही शाहिद अफरीदी को ट्रोल कर दिया। उन्होंने कहा,'अफरीदी... जल्दी आउट होगा फिर तू भी...।'

और पढ़ें: कोरोना वायरस को लेकर हरभजन ने चीन को लताड़ा, कहा- शुरु से ही रच रहे थे साजिश

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब शोएब अख्तर ने बेबाक तरीके से किसी पाकिस्तानी खिलाड़ी के बारे में अपनी राय रखी हो, वह अपने यूट्यूब चैनल और इंटरव्यू के दौरान पहले भी कई बार ऐसा करते नजर आये हैं। कई बार अख्तर शाहिद अफरीदी की बल्लेबाजी और कप्तानी की आलोचना करते नजर आये हैं।

देखें वीडियो:

Story first published: Sunday, May 31, 2020, 15:04 [IST]
Other articles published on May 31, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+