For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना की लड़ाई में उतरे विराट-अनुष्का, दान किये 2 करोड़ रुपये, जमा कर रहे 7 दिन में 7 करोड़

नई दिल्ली। भारत में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को बीच में ही रोकना पड़ा, जिसके रुकने के तुरंत बाद ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मिलकर जरूरतमंदों की मदद करने के लिये जुट गये हैं। इसके लिये शुक्रवार को कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फंड जुटाने वाली संस्था KETO के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया है जिसका लक्ष्य 7 दिन के अंदर 7 करोड़ रुपये जुटाने का है।

इस लक्ष्य के तहत विरुष्का ने 2 करोड़ रुपये का दान करते हुए फंड की शरुआत की और महज कुछ घंटों में ही यह राशि 3 करोड़ रुपये पूरे कर चुकी है। इस अभियान के जरिये इन दोनों मशहूर हस्तियों ने लोगों से बढ़ चढ़कर अपना योगदान देने की अपील की है।

और पढ़ें: 'इंग्लिश खिलाड़ियों में मच गई थी भगदड़', क्रिस मॉरिस ने बताया IPL सस्पेंड होने के बाद राजस्थान के खेमे का हाल

विरुष्का की ओर से जारी की गई प्रेस रिलीज के अनुसार दोनों की ओर से शुरू किया गया यह अभियान भारत में फैली महामारी कोरोना वायरस से राहत के लिये बनाये गये राहत कोष के लिये 7 करोड़ रुपये इकट्ठा करने के लिये हैं। इसमें लोगों से धन जुटाने वाली संस्था केटो के जरिये इसका आगाज किया गया है और अपनी तरफ से 2 करोड़ रुपये का दान किया है।

कोरोना की लड़ाई के लिये शुरू किया गया यह अभियान 7 दिन तक चलाया जायेगा, जिससे जमा की गई राशि को एसीटी ग्रांट्स नामक संस्था को ऑक्सीजन और चिकित्सा से जुड़ी अन्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिये इस्तेमाल में लाया जायेगा।

और पढ़ें: T20 विश्व कप से पहले संन्यास से लौट सकते हैं डिविलियर्स, वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी पहली सीरीज

इस अभियान के बारे में बात करते हुए विराट कोहली ने कहा, 'इस वक्त हमारा देश बेहद मुश्किल समय से गुजर रहा है, इस समय हम सभी को एक होकर ज्यादा से ज्यादा जान बचाने की कोशिश करनी चाहिये। मैं और अनुष्का पिछले एक साल से लोगों को दर्द में देखकर परेशान हैं। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने की दिशा में काम कर रहे हैं। भारत को अभी हमारी मदद की जरूरत है। हमने इसी विश्वास के साथ इस मुहिम की शुरुआत की है ताकि जरूरतमंद लोगों के लिये पर्याप्त धन जुटा सकें। हमें यकीन है कि सभी देशवासी एकजुट होकर इससे पार पाने में सफल होंंगे।'

Story first published: Friday, May 7, 2021, 17:52 [IST]
Other articles published on May 7, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+