Video: जब मैक्सवेल के इस शॉट ने हिला दिया स्पाइडर कैमरा, सब ढूंढते रह गए गेंद
नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए पहले टी20 मैच में ग्लेन मैक्सवेल की तूफानी पारी ऑस्ट्रेलिया के लिए काफी काम आई। ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने तूफानी बल्लेबाजी की। इस मैच में उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों पर 46 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

तूफानी पारी में हैरान करने वाला पल
नौवें ओवर में जब मैक्सवेल बल्लेबाजी करने उतरे तब ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 64 रन था और उसके दो विकेट गिर चके थे। टीम का स्कोर 100 के पार होते ही मैक्सवेल ने शॉट्स की झड़ी लगाते हुए 14वें ओवर में क्रुणाल पांड्या की गेंदों पर छक्कों की हैट्रिक लगा दी। इसी पारी के दौरान एक ऐसा वाक्या हुआ जो काफी लोगों के लिए हैरानी भरा था। हुआ यूं कि 16वें ओवर में कोहली ने गेंद एक बार फिर क्रुणाल पांड्या को थमाई। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर मैक्सवेल ने स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर शॉट लगा दिया।
IND vs AUS: पूरे दुनिया के सामने आई ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर की धोखाधड़ी, देखें वीडियो
|
इस तरह लगा शॉट
यह शॉट सीधा स्पाइडर कैमरे पर जा लगा। हालांकि, इस बॉल को अंपायर ने डेड बॉल करार दे दिया। यह इस मुकाबले का पहला डेड बॉल था। इस शॉट को देखकर लगा जैसे गेंद बल्लेबाज के बल्ले पर सीधी नहीं आई और काफी ऊपर चली गई। वहीं पर स्पाईडर कैम था जिससे टकराने के बाद गेंद नीचे गिर पड़ी। इस दौरान दर्शकों समेत सभी लोग गेंद को देखते रह गए पर गेंद तब तक नीचे मैदान पर गिर चुकी थी।
अर्जुन तेंदुलकर बढ़ने लगे हैं पिता के नक्शे कदम पर, पांच विकेट लेकर किया धमाका
|
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने शेयर किए वीडियो
अपनी इस तूफानी पारी में मैक्सवेल ने कुल 4 छक्के लगाए। उनको 17वें ओवर की दूसरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने मैक्सवेल को भुवनेश्वर कुमार के हाथों कैट आउट कराकर पवेलियन भेजा। चौथे विकेट के लिए मैक्सवेल ने स्टोइनिस के साथ 78 रनों की साझेदारी की। बारिश से बाधित इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 17 ओवर में 159 रन बनाए थे। बाद में डकवर्थ लुईस नियम के चलते भारत को इतने ही ओवर में 174 रनों का लक्ष्य मिला। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक की बहुत कोशिशों के बावजूद भारत को इस करीबी मुकाबले में 4 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
