For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL 2020 के लिये सबसे पहले UAE पहुंचेगी CSK की टीम, जानें कब से लगेगा ट्रेनिंग कैम्प

IPL 2020 : MS Dhoni led Chennai Super Kings to travel UAE in 2nd Week of August | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप को स्थगित करने के बाद से बीसीसीआई के लिये आईपीएलको आयोजित कराने का फैसला कर लिया है। जहां आईपीएल की बाकी फ्रैंचाइजियां इस टूर्नामेंट की तैयारियों में लगी हुई हैं वहीं आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल इसका शे़ड्यूल तैयार करने और ट्रेनिंग कैम्प तैयार लगे में है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन ब्रजेश पटेल ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि 19 सितंबर से 8 नवंबर के बीच लीग आयोजित हो सकती है।

इस बीच खबर आ रही है कि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स सबसे पहले तैयारी के नजरिये से सबसे पहले यूएई पहुंचेगी। गल्‍फ न्‍यूज के मुताबिक चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम अगस्‍त के दूसरे सप्‍ताह में यूएई पहुंचेगी, जबकि बाकी टीमें तीसरे सप्‍ताह में पहुंचेगी।

और पढ़ें: ENG vs WI: बारिश ने धोया चौथे दिन का खेल, इंग्लैंड को जीत के लिये 8 विकेट की दरकार

उल्लेखनीय है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के ज्यादातर खिलाड़ी 30 से ज्यादा उम्र के हैं और उन्हें निश्चित रूप से बाकी टीमों की तुलना में फिटनेस हासिल करने के लिये ज्यादा वक्त की जरूरत है। सीएसके के 3 खिलाड़ी एमएस धोनी, सुरेश रैना और हरभजन सिंह करीब एक साल से प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर हैं।

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल का शेडयूल जारी नहीं किया है लेकिन रिपोर्ट के अनुसार यह पहले ही बन चुका है। इसी के अनुसार आईपीएल का पहला मैच पुराने शेडयूल के अनुसार मुंबई इंडियंस के साथ सीएसके की टीम पहला मैच खेलेगी। पटेल ने यह भी साफ कर दिया है कि सभी टीमों के प्री टूर्नामेंट ट्रेनिंग कैंप यूएई में बायो सिक्‍योर माहौल में होंगे। सभी टीमों को टूर्नामेंट से पहले कम से कम तीन से चार हफ्ते तैयारी करनी होगी।

और पढ़ें: कभी युवराज सिंह ने छुड़ाये थे छक्के, अब इंग्लैंड के कप्तान का दावा- ले सकता है 600 विकेट

आपको बता दें कि बीसीसीआई और यूएई इस लीग के आयोजन की तैयारियों में लगा हुआ है और दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड से खिलाड़ियों को शामिल करने के लिये बात कर रहा है।

Story first published: Wednesday, July 29, 2020, 15:44 [IST]
Other articles published on Jul 29, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+