IND vs NZ: वेलिंगटन टेस्ट में विराट कोहली दोहरा सकते हैं 52 साल पुराना रिकॉर्ड, बनेंगे दूसरे कप्तान
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने को तैयार है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत शुक्रवार से वेलिंग्टन के मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जायेगा। भारतीय टीम इस मैच में वनडे सीरीज की मिली शर्मनाक हार को भुला कर टेस्ट चैम्पियनशिप में अपने दबदबे को कायम रखना चाहेगी जबकि न्यूजीलैंड की टीम एक बार फिर से वनडे सीरीज के कारनामे को टेस्ट प्रारूप में भी दोहराना चाहेगी।
और पढ़ें: IND vs ENG: दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में खेला जायेगा भारत-इंग्लैंड पिंक बॉल टेस्ट, जानें खासियत
भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में कीवी टीम का सूपड़ा किया था तो न्यूजीलैंड की टीम ने वनडे में वापसी करते हुए भारत को 3-0 से हराया था। इस बीच वेलिंगटन के मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के एक बड़े 52 साल रिकॉर्ड को दोहराने का मौका है।
और पढ़ें: वेलिंगटन टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह ने खोले अपने सीक्रेट, पुरानी बातों को किया याद

विराट कोहली दोहरा सकते हैं 52 साल पुराना रिकॉर्ड
वेलिंगटन के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। ऐसे में विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम अगर यहां जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो वो भारत के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी के बाद दूसरे ऐसे कप्तान बनेंगें जिन्हें इस मैदान पर जीत हासिल हुई थी। यदि पहला टेस्ट मैच भारत जीतता है तो 1968 के बाद (52 साल) वेलिंग्टन में भारत की पहली जीत होगी।

वेलिंगटन पर ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली सीरीज साल 1968 में खेली थी जिसका नेतृत्व पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी ने किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने पहली बार वेलिंगटन के मैदान पर कीवी टीम के खिलाफ टेस्ट मैच जीता था। हालांकि उसके बाद से भारत का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है। भारतीय टीम न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में 6 और मैच खेली जिसमें से 4 में हार और 2 में ड्रॉ का सामना करना पड़ा।

वेलिंगटन टेस्ट से पहले जानें क्या बोले विराट कोहली
शुक्रवार से वेलिंगटन में शुरु हो रहे टेस्ट मैच से पहले विराट कोहली ने टीम इंडिया की तैयारियों का जिक्र करते हुए कहा कि यह मायने नहीं रखता कि विपक्षी टीम के पास कितना संयम है, हमें उनसे अधिक संयम दिखाना होगा। हमारी फिटनेस और एकाग्रता का स्तर ऐसा है कि हम किसी भी टीम के खिलाफ कहीं भी खेल कर कड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं।
भारतीय कप्तान ने कहा कि टीम के खिलाड़ी मैच की परिस्थिति के मुताबिक खेलेंगे न कि किसी भी पूवार्ग्रह के अनुसार।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
