Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ यह तेज गेंदबाज

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के दौरे पर पहुंची इंडिया ए की टीम तीसरे अनाधिकारिक मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोटिल होकर सीरीज से बाहर हो गये हैं। भारतीय टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ 3 अनाधिकरिक वनडे मैच की सीरीज खेलने पहुंची है। जहां पर उसके बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद को कलाई में चोट लग गई है और वह सीरीज के आखिरी मैच से पहले दौरे से बाहर हो गये हैं। बीसीसीआई ने इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया और खलील अहमद के बाहर होने की जानकारी दी।

और पढ़ें: IND vs NZ: पंत को न खिलाने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, बताया- T20 विश्व कप में किसे मिलेगा मौका

बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि 22 जनवरी को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ खेले गये मैच में खलील अहमद की कलाई में चोट लग गई है, इसके चलते वह इंडिया ए के अनाधिकारिक वनडे दौरे से बाहर हो गये हैं।

बीसीसीआई ने कहा, 'उनकी (खलील) कलाई पर प्लास्टर किया गया है और बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज इस दौरे पर बाकी बचे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। वह अब नेशनल क्रिकेट अकेडमी (एनसीए) में रिहैबिलिटेशन करेंगे।'

और पढ़ें: BBL: होबार्ट में दिखा कैच ऑफ द मिलेनियम, एलेक्स हेल्स की फील्डिंग देख भूल जायेंगे जोंटी रोड्स

खलील अहमद ने 22 जनवरी को खेले गये इस मैच में 46 रन देकर 2 विकेट हासिल किये थे और इंडिया-ए की टीम ने इस मैच में पांच विकेट से जीत हासिल की थी। हालांकि शुक्रवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड-ए की टीम ने इंडिया-ए को 29 रनों से हराकर तीन मैचों की अनाधिकारिक वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी हासिल कर ली है।

फिलहाल भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस वक्त सीरीज में दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं और सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच रविवार को खेला जायेगा।

Story first published: Sunday, January 26, 2020, 11:50 [IST]
Other articles published on Jan 26, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+