राहुल द्रविड़ ने बताया क्यों हैं धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा समय के नेशनल क्रिकेट अकादमी के हेड राहुल द्रविड़ के दीवानों की लिस्ट निकाली जाये तो सिर्फ आम आदमी ही नहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम भी इसमें शामिल होगा। हालांकि तकनीक में महारत हासिल इस खिलाड़ी को बतौर फिनिशर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी काफी पसंद हैं। साल 2004 में डेब्यू करने के बाद से धोनी ने अपना भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखवाया है। इस दौरान वह एक शानदार कप्तान, बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाजी के साथ-साथ मैच फिनिशर के तौर पर भी मशहूर हुए।
और पढ़ें: T20 विश्व कप की मेजबानी पर अगले महीने होगा फैसला, ICC ने BCCI को दिया अतिरिक्त समय
हाल ही में राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी की जमकर तारीफ की और बताया कि इस खिलाड़ी में ऐसा क्या खास है जो उसे दुनिया का बेस्ट फिनिशर बनाता है। 2011 विश्व कप के दौरान यह धोनी ही थे जिनकी कप्तानी और फाइनल में सूझ-बूझ भरी बल्लेबाजी ने भारत को 28 साल बाद वर्ल्ड कप जिताया था। इतना ही नहीं जब तक मैदान पर धोनी रहते हैं फैन्स को उम्मीद रहती है कि परिस्थिति कितनी भी मुश्किल वह टीम को जीत जरूर दिलायेंगे।
और पढ़ें: कोरोना के चलते PCB ने रद्द किया पाकिस्तान का प्रैक्टिस कैम्प, लेकिन इस खिलाड़ी ने की पार्टी

इस वजह से धोनी है दुनिया के बेस्ट फिनिशर
ईएसपीएनक्रिकइन्फो पर संजय मांजरेकर के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने धोनी की जमकर तारीफ की और बताया कि धोनी की कौन सी खूबी के चलते वह दुनिया के बेस्ट फिनिशर है।
उन्होंने कहा,'आपको हमेशा यह महसूस होता है कि वह वास्तव में कुछ महत्वपूर्ण कर रहा है। लेकिन वह ऐसे खेलते हैं मानो रिजल्ट उनके लिए कोई मायने ही नहीं रखता। मुझे लगता है कि आपमें यह गुण होना चाहिए या आपको खुद को इसके लिए ट्रेन करना चाहिए। यह ऐसा गुण है, जो मुझमें कभी नहीं रहा। किसी भी फैसले का परिणाम मेरे लिए अहमियत रखता था। धोनी से यह पूछा जाना चाहिए कि क्या यह उनका स्वाभाविक गुण है या इसे उन्होंने विकसित किया है।'

लगभग 1 साल से ब्रेक पर चल रहे हैं धोनी
गौरतलब है कि पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में कीवी टीम के हाथों हार झेलने के बाद से एमएस धोनी ने मैदान पर वापसी नहीं की है। इस मैच में धोनी ने 50 रनों की पारी खेली थी और हाथ से निकल गये मैच को जीत की कगार पर ले आये थे हालांकि रन आउट के चलते वह मैच जिता नहीं सके। इसके बाद से धोनी लगातार क्रिकेट से दूर चल रहे हैं, हालांकि अपने संन्यास को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है।
इस बीच आईपीएल 2020 की तैयारियों के लिये वह मार्च में शुरु हुए चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में नजर आये थे, हालांकि बाद में कोरोना वायरस के चलते कैंप को स्थगित कर दिया गया। अब जब आईपीएल 2020 का आयोजन होगा तो माही सीएसके की कप्तानी करते नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी राष्ट्रीय टीम में वापसी पर अभी भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

भारत के सबसे सफल कप्तान हैं एमएस धोनी
एमएस धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का सबसे सफल कप्तान माना जाता है क्योंकि भारतीय टीम ने उनकी लीडरशिप में आईसीसी की सभी ट्रॉफीज पर कब्जा जमाया है। धोनी न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि अपनी विकेटकीपिंग में भी काफी आक्रामक नजर आते हैं। विकेट के पीछे वह पलक झपकते ही विरोधी बल्लेबाजी की गिल्लियां बिखेलकर उसे वापस पवेलियन भेजते नजर आते हैं।
इतना ही नहीं युवा खिलाड़ियों को सपॉर्ट करने के साथ ही वह गेंदबाजी के दौरान अपने अनुभव को साझा कर उनकी विकेट निकालने में भी मदद करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
