Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीसंत ने CSK को लेकर किया खुलासा, बताया क्यों थी IPL की सबसे नापसंद टीम

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये अपने फैन्स के साथ जुड़ने का काम कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये यह खिलाड़ी अपने फैन्स के साथ अपने करियर की खट्टी-मीठी यादों के बारे में बात कर रहे हैं। इस फेहरिस्त में भारतीय टीम को 2007 टी20 विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले एस श्रीसंत भी जुड़ गये हैं जिन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया हेलो एप पर लाइव चैट के जरिये अपने फैन्स से बात की और बीते दिनों की कई खट्टी मीठी यादों का जिक्र किया।

इस दौरान श्रीसंत ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी सबसे नापसंद टीम का नाम लेते हुए चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिया और उसे नापसंद करने के पीछे का कारण भी बताया।

और पढ़ें: ICC कर रहा T20 विश्व कप को टालने का विचार, जानें कब होगा आखिरी फैसला

लाइव चैट के दौरान श्रीसंत ने कहा,' मैं चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आईपीएल में सबसे ज्यादा नापसंद करता था। मैं चाहता था कि मैं उनके खिलाफ हर मैच खेलूं और जीत सकूं। इसके पीछे यह कारण नहीं है कि मैं धोनी या फिर चेन्नई सुपर किंग्स से नफरत करता हूं। बल्कि इसके पीछे का कारण है सीएसके की जर्सी का रंग जो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के रंग से मिलता है।'

श्रीसंत ने इस बार में बात करते हुए कहा कि वह जब भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलने उतरते थे तो उनकी जर्सी उन्हें ऑस्ट्रेलियाई टीम का याद दिलाती थी। उल्लेखनीय है कि टी20 विश्व कप के दौरान भी श्रीसंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और विकेट लेने के साथ ही आक्रामक तेवर भी दिखाये थे। इस बारे में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा कि हालांकि मुझे सीएसके के खिलाफ ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला।

और पढ़ें: स्मृति मंधाना ने बताया कैसे शुरु हो सकता है महिला आईपीएल, BCCI कर रहा प्लान

इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा,' मुझे समझ नहीं आया कि मुझे सीएसके की टीम के खिलाफ बाहर क्यों रखा गया। ऐसा शायद इसलिये भी हो सकता है कि डरबन में खेले गए मुकाबले में मैंने धोनी का विकेट लिया था, जिसके बाद से मुझे कभी चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेलने का मौका नहीं मिला। मुझे टीम मैनेजमेंट ने कभी इसकी वजह भी नहीं बताई।'

और पढ़ें: पाकिस्तान की पूरी टीम पर भारी है अकेले विराट कोहली की सैलरी, जानें खिलाड़ियों को मिलता है कितना पैसा

इस दौरान श्रीसंत ने बताया कि उनका सपना है कि वह भारतीय टीम के लिये 2023 विश्व कप टीम का हिस्सा बनें और उसे जिताने में अहम भूमिका निभायें। साथ ही वह रिटायरमेंट के बाद अपनी बायोग्राफी जरूर लिखेंगे जिसके लिए फैन्स को अभी कम से कम 5 साल तक का इंतजार करना होगा। श्रीसंत ने कहा कि वो अपनी बायोग्राफी में उनके खिलाफ चल रही सभी बातों का जवाब देंगे।

Story first published: Saturday, May 16, 2020, 14:56 [IST]
Other articles published on May 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+