For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक बार फिर आमने-सामने आये COA-TNCA, इस मामले में जायेगी सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त की गई प्रशासकों की समिति की देख-रेख में पहली बार बीसीसीआई संघ के चुनाव हो रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि यह किसी चमत्कार से कम नहीं होगा अगर यह चुनाव समय से और बिना किसी विवाद के खत्म हो जाये। इस बार मामला प्रशासकों की समिति (सीओए) बनाम तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) का है। सीओए ने टीएनसीए को नोटिस जारी करते हुए कहा कि तमिलनाडु क्रिकेट संघ का संविधान 21 नियमों पर लोढ़ा समिति की सिफारिशों के मुताबिक काम नहीं करता है। सीओए ने टीएनसीए को इस पर काम करने के लिए 4 अक्टूबर तक का समय दिया है ताकि 23 अक्टूबर को होने वाली संघ सदस्यों की बैठक में टीएनसीए शामिल हो सके। हालांकि सीओए के इस नोटिस पर टीएनसीए के वकील अमोल चिताले ने साफ कर दिया है कि इस तरह के फैसले सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ले सकती है।

चिताले ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का 20 सिंतबर का आदेश कांच की तरह साफ है और अगर टीएनसीए के संविधान में कोई गलती है तो न्यायाधीश एस.ए.बोब्डे तथा एल. नागेश्वर राव की पीठ इस पर फैसला लेगी न कि सीओए।

और पढ़ें: रिटायरमेंट को लेकर युवराज सिंह ने तोड़ी चुप्पी, BCCI और चयनकर्ताओं पर जमकर बरसे

उन्होंने कहा, 'सुप्रीम कोर्ट ने हमें चुनाव कराने की अनुमति दे दी है और संविधान ठीक नहीं है इस पर कोर्ट ही फैसला लेगी। अगर किसी तरह का विवाद है तो एमिकस उसे देखेंगे और अंतत: कोर्ट फैसला लेगी की संविधान सही है या नहीं।'

उन्होंने कहा, 'सीओए के पास संविधान को सही या गलत कहने का अधिकार नहीं है। वो कोर्ट में यह कह सकते हैं कि इन आधारों पर संविधान में खामियां हैं। लेकिन अंतत: कोर्ट ही है जो फैसला लेगी। टीएनसीए को सीओए से आए पत्र को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है।'

और पढ़ें: ऋषभ पंत नहीं बल्कि यह है धोनी के क्रिकेट से दूर रहने का कारण

टीएनसीए को लिखे अपने पत्र में सीओए ने बताया था, 'सीओए सुप्रीम कोर्ट के 20 सिंतबर 2019 के आदेश को साफ करना चाहती है जिसमें शीर्ष परिषद के लिए सभी अयोग्यताओं को हटाने की बात नहीं कही गई है, जैसा टीएनसीए ने अपने संविधान में नियम 14 (3) से (5) को हटाया है।'

उन्होंने कहा, 'इसलिए टीएनसीए से अपील की जाती है कि वह अपने संविधान में ऊपर बताए गए नियमों को शामिल करे और उस बदले हुए संविधान को पंजीकृत कराए और उसकी एक प्रति सीओए के पास जल्द से जल्द पहुंचाए।'

और पढ़ें: दूसरी बार बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनें सौरव गांगुली, निर्विरोध चुने गए

बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की बेटी रूपा गुरुनाथ को गुरुवार को टीएनसीए का अध्यक्ष चुना गया है। उन्हें चेन्नई में टीएनसीए की 87वीं एजीएम में निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है।

Story first published: Friday, September 27, 2019, 11:59 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+