कोरोना वायरस से लड़ने के लिये अपने खास बल्ले को नीलाम कर रहे हैं मुश्फिकुर रहीम
नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से फैल कर हाहाकार मचाने वाली महामारी कोविड-19 ने एक जंग का माहौल बना दिया है। जिसमें सारे देशों की अर्थव्यव्सथा सुस्त हो गई है, साथ ही लोग घरों के अंदर रहने पर मजबूर हो गये हैं। इतना ही नहीं दिन ब दिन मरीजों की संख्या बढ़ने से सरकारें आधार भूत सुविधायें दे पाने में संघर्ष कर रही हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में अब बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने एक कदम आगे बढ़ने का फैसला किया है। मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश के लिये टेस्ट क्रिकेट में पहला दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी हैं और वह कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिये अपने उसी बल्ले की नीलामी करने जा रहे हैं जिससे उन्होंने यह दोहरा शतक लगाया था।
और पढ़ें: युवराज सिंह ने 18 साल बाद किया खुलासा, लॉर्डस में गांगुली के अलावा इस खिलाड़ी ने उतारी थी टी-शर्ट
मुशफिकुर रहीम ने बल्ले की नीलामी की सूचना देते हुए कहा कि उनके लिये लोगों कि जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। उल्लेखनीय है कि मुशफिकुर रहीम ने साल 2013 में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए 321 गेंदों में 200 रनों की पारी खेलते हुए करियर का पहला दोहरा शतक लगाया था।
रहीम ने साफ किया है कि बल्ले की नीलामी से जो भी पैसा आयेगा वह उसे बांग्लादेश में कोरोना वायरस की जंग लड़ रहे लोगों की बेहतरी के लिये दान कर देंगे।
और पढ़ें: लक्ष्मण के बाद अब गावस्कर ने उठाये विजडन अवॉर्डस पर सवाल, रोहित का नाम नहीं होने पर लताड़ा
उन्होंने कहा, 'यकीनन, यह बल्ला मेरे लिए बहुत खास है क्योंकि यह इतिहास से जुड़ा हुआ है। हर कोई अपने देश के लिए पहला दोहरा शतक नहीं बना सकता है। मुझे इस बल्ले से खास जुड़ाव था, लेकिन मानव जीवन से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ नहीं है और इसलिए मैं इसे नीलाम करूंगा।
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य मुशफिकुर रहीम ने अब तक करियर में अब तक 3 बार दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया है। बांग्लादेश क्रिकेट इतिहास में अब तक 5 ही दोहरे शतक आये हैं। मुशफिकुर के अलावा हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल ने भी एक-एक दोहरा शतक लगाया है।
और पढ़ें: 49 साल से अटूट है सुनील गावस्कर का यह रिकॉर्ड, वेस्टइंडीज के खिलाफ रचा था इतिहास
रहीम ने कहा कि अगर उन्हें इस नीलामी से अच्छी रकम मिल जाती है तो वह कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी कुछ और चीजों को नीलाम कर सकते हैं। गौरलतब है कि बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने पहले ही अपनी आधी सैलरी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में दान कर दी है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में मुशफिकुर से पहले जोस बटलर ने भी आईसीसी विश्व कप 2019 वाली अपनी जर्सी को नीलाम किया था।
उन्होंने कहा, 'अगर इस बलिदान के माध्यम से मैं एक या दो लोगों की मदद कर सकता हूं तो यह मेरे लिये सबसे बड़ी उपलब्धि होगी. अगर मुझे बल्ले की नीलामी में अच्छी रिस्पॉन्स मिलता है, तो मैं कुछ और चीजों को भी नीलाम करूंगा। संकट के समय लोगों की मदद करने से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।'
और पढ़ें: युवराज ने बताया 6 छक्के लगाते ही क्यों हुई थी बैट की जांच, कौन था टीम में धोनी का सबसे खास
आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से बांग्लादेश समेत कई देशों की हालत खराब है। खबर लिखे जाने तक बांग्लादेश में 1456 लोग इस महामारी से संक्रमित हैं और 91 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
