28 अगस्त से खेला जायेगा कैरिबियन प्रीमियर लीग, जानें कैसा होगा शेड्यूल

नई दिल्ली। कैरिबियन प्रीमियर लीग के 9वें सीजन को लेकर वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा ऐलान करते हुए साफ किया है कि सीपीएल 2021 का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में किया जायेगा, जिसके सभी 33 मैच इसी मैदान पर खेले जायेंगे। सीपीएल के 8वें सीजन में 500 मिलियन की रिकॉर्ड व्यूअरशिप दर्ज करने वाली इस लीग का आगाज 28 अगस्त से ही किया जायेगा और उसी तरह से आयोजित किया जायेगा जैसा कि पिछले सीजन देखने को मिला था। हीरो मोटो कॉर्प की ओर से प्रायोजित इस लीग को पिछले साल बायो सिक्योर बबल के अंदर आयोजित किया गया था जहां पर मेडिकल टीमें स्थानीय एजेंसियों के साथ करीबी तौर से मिलकर काम करती नजर आयी और लीग को सफलता पूर्वक संपन्न किया।

इस सीजन का आयोजन वार्नर पार्क के मैदान पर किया जायेगा जो कि सीपीएल के इतिहास में कई शानदार मैचों का गवाह बना है। यह मैदान तेजी से रन बनाने के लिये मशहूर है और फैन्स को विस्फोटक क्रिकेट देखने को मिलती है। 2019 में जमैका थलाइवाज के खिलाफ क्रिस गेल के शतक से लेकर 2016 में टीकेआर के लिये आंद्रे रसेल की विस्फोटक शतकीय पारी तक सभी अच्छे लम्हों का गवाह वॉर्नर पार्क का मैदान बना है।

और पढ़ें: CSK vs SRH: वॉर्नर-पांडे के अर्धशतक से हैदराबाद मजबूत, आखिरी 4 ओवर में ठोंके 50 रन

वहीं भारत में आयोजित होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के चलते वेस्टइंडीज के लिये कैरिबियन प्रीमियर लीग का महत्व और अधिक बढ़ गया है क्योंकि कैरिबियाई क्रिकेट बोर्ड इस टूर्नामेंट का इस्तेमाल अपनी विश्व कप टीम के चयन के लिये कर सकती है।

सीपीएल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर पीट रसेल ने 9वें सीजन को लेकर बयान जारी किया और अपने आधिकारिक बयान में कहा कि हीरो सीपीएल के 9वें सीजन का आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में किया जायेगा। आपको बता दें कि त्रिनिदाद नाइट राइडर्स की टीम ने पिछले सीजन चौथी बार खिताब जीतने का काम किया।

और पढ़ें: CSK vs SRH: डेविड वॉर्नर ने लगाई रिकॉर्डों की झड़ी, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

उन्होंने कहा,' मुझे सीपीएल के 9वें सीजन के आगाज की सूचना देते हुए बेहद खुशी हो रही है कि इस साल 28 अगस्त से इसका आयोजन सेंट किट्स एंड नेविस में किया जायेगा। मैं उन सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद देना चाहूंगा जो इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनने के लिये अपने देश से ट्रैवल करेंगे। पिछले सीजन यह साफ हो गया था कि सीपीएल का आयोजन वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के लिये काफी फायदेमंद रहा है और त्रिनिदाद एंड टोबैगो में आयोजित किये गये इस टूर्नामेंट से देश को 51.5 यूएस मिलियन डॉलर्स का फायदा हुआ। हम इसे आयोजित करने को लेकर काफी उत्साहित हैं।'

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 22:00 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+