For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: वॉर्नर-पांडे के अर्धशतक से हैदराबाद मजबूत, आखिरी 4 ओवर में ठोंके 50 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 23वां मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दिल्ली के मैदान पर खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और लेकिन आखिरी के 4 ओवर्स में केन विलियमसन की आतिशी पारी के चलते 3 विकेट खोकर 171 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही। इस दौरान हैदराबाद के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का काम किया तो वहीं पर 2 मैचों में ड्रॉप होने के बाद वापसी कर रहे मनीष पांडे ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20वां अर्धशतक लगाने का काम किया।

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम के लिये शुरुआत कुछ खास नहीं रही और जॉनी बेयरस्टो महज 7 रन बनाकर वापस पवेलियन लौटे। इस दौरान हैदराबाद की टीम ने पावरप्ले के दौरान सिर्फ 39 रन जोड़ने का काम किया तो वहीं बीच के ओवर्स में उसकी पारी काफी धीमी रही। 7-16 ओवर्स के बीच हैदराबाद की टीम ने विकेट तो नहीं खोया लेकिन सिर्फ 81 रन ही जोड़ सकी।

और पढ़ें: 'बायोबबल के बाहर की तुलना में घर जाना ज्यादा आसान', पोंटिंग ने IPL 2021 बीच में छोड़ने पर दिया बड़ा बयान

वहीं आखिरी के 4 ओवर्स में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने दोनों सेट बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (57) और मनीष पांडे (61) का विकेट खोया तो लगा कि शायद यह टीम 150 तक भी नहीं पहुंच पायेगी। हालांकि केन विलियमसन ने 10 गेंदों में 4 चौके एक छक्के की मदद से 26 और केदार जाधव ने 4 गेंदों में एक छक्के और एक चौके की मदद से 12 रन की पारी खेली और आखिरी 4 ओवर्स में 50 रन जोड़कर टीम के स्कोर को 171 के स्कोर पर पहुंचाने का काम किया।

हैदराबाद के लिये मनीष पांडे और डेविड वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिये शतकीय साझेदारी करते हुए 83 गेंदों में 106 रन जोड़ने का काम किया। डेविड वॉर्नर ने 50 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का सबसे धीमा अर्धशतक लगाने का काम किया और 3 चौके 2 छक्के की मदद से 55 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: 'IPL में है सबसे खराब बायोबबल, हर वक्त कोरोना का खतरा', एडम जंपा ने बताया क्यों छोड़ा सीजन

वहीं मनीष पांडे ने 46 गेंदों में 5 चौके एक छक्के की मदद से 61 रनों की पारी खेलकर बीच के ओवर्स में रनों की गति को बहुत धीमा होने से बचाने का काम किया। वहीं सीएसके के लिये गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका दिया। सीएसके के लिये लुंगी एंगिडी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किये तो वहीं पर सैम कर्रन के खाते में एक विकेट आया।

Story first published: Wednesday, April 28, 2021, 21:30 [IST]
Other articles published on Apr 28, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+