World Cup 2019 : मुजीब ने रोहित का विकेट झटक कर बनाया 'स्पेशल' रिकॉर्ड
नई दिल्ली : वर्ल्ड कप 2019 के 28वें मैच में अफगानिस्तान और भारत के बीच चल रहे मुकाबले के 5वें ओवर में ही एक अनोखा रिकॉर्ड बन गया। अफगानिस्तान ने एक नई रणनीति के तहत मुजीब उर रहमान को गेंदबाजी सौंपी, मुजीब इस वर्ल्ड कप के कई मैचों में ओपनिंग गेंदबाजी करते रहे हैं लेकिन मैच के पांचवें ओवर में उन्होंने जो किया वह एक कमाल का रिकॉर्ड बन गया। जानिए टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप-2019 में सबसे अधिक रन बनाने वाले रोहित का विकेट झटक कर मुजीब ने कौन सा कमाल किया।

डिफेंसिव मूड में दिखे रोहित
रोहित शर्मा मैच के पहले ओवर से एक्स्ट्रा डिफेंसिव मूड में दिखे और स्पिन गेंदबाज मुजीब को खेलने में परेशान दिखी। मुजीब अफगान के एक ऐसे गेंदबाज हैं जिनकी विविधता को पढ़ना थोड़ा मुश्किल होता है। मुजीब अक्सर गुगली से विकेट झटकते हैं लेकिन उन्होंने रोहित को कैरम बॉल में फंसा लिया और टीम इंडिया के लिए हिट फॉर्म में चल रहे 'हिटमैन' 5वें ओवर की दूसरी गेंद पर बोल्ड हो गए। प्राइम फॉर्म में चल रहे रोहित का इस तरह आउट होना सोशल मीडिया पर यूजर्स को भी खटक रहा है। मुजीब उर रहमान इस वर्ल्ड कप में पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टीम इंडिया के किसी खिलाड़ी को आउट किया है।
READ MORE : श्रीलंका की शानदार जीत के बाद जयवर्धने ने क्यों शेयर की मलिंगा की तोंद वाली तस्वीर

पहली बार स्पिन गेंदबाज को मिला विकेट
टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में अब तक चार मुकाबले खेले हैं और इन चार मुकाबलों में कोई भी स्पिन गेंदबाज टीम इंडिया का विकेट नहीं झटक पाया था। मुजीब पहले ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की है। रोहित शर्मा ने अब तक खेले चार मुकाबलों में 320 रन बनाए हैं। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ 10 गेंदों का सामना किया और महज 1 रन बना सके।

पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी
इससे पहले रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ बहुत संभलकर शुरुआत की थी। उन्होंने 4 वर्ल्ड कप मैचों में अब तक 2 शतक जड़ दिए हैं और इस दौरान उन्होंने 97.55 के स्ट्राइक रेट से 30 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए हैं। रोहित किसी भी वर्ल्ड कप मैच में (113 गेंदों में 140 रन) भारत की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाल खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जड़े थे।
वर्ल्ड कप 2019 : कोहली ने पहली बार चुनी ऐसी टीम, बन गया एक 'नया रिकॉर्ड'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
