Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CSK vs KKR: अबुधाबी में 16 चौके 4 छक्के ठोंक केकेआर ने जोड़े 171 रन, कार्तिक ने खेली ताबड़तोड़ पारी

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में खेला जा रहा है, जिसका 38वां मैच अबुधाबी की धीमी पिच पर खेला जा रहा है। बल्लेबाजों के लिये अब तक मुश्किल नजर आ रही अबुधाबी की इस पिच पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने गेंदबाजी में बेहतरीन शुरुआत की लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने छोटी-छोटी साझेदारियां करना जारी रखा और निर्धारित 20 ओवर्स में 6 विकेट खोकर 171 रन पर पहुंचा दिया। हालांकि इस स्कोर तक पहुंचने में टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक का खासा योगदान रहा।

17वें ओवर तक कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का स्कोर 5 विकेट खोकर महज 127 था लेकिन दिनेश कार्तिक (26) और नितिश राणा ने छठे विकेट के लिये 18 गेंदों में 41 रनों की साझेदारी कर डाली ओर 150 के स्कोर तक पहुंच रही केकेआर को 170 के पार पहुंचा दिया। दिनेश कार्तिक ने सैम कर्रन के ओवर में चार्ज लिया और एक छक्के 2 चौकों की मदद से 19 रन बटोर लिये।

और पढ़ें: KKR vs CSK: जानें क्यों खराब हो गया महेंद्र सिंह धोनी का बेहतरीन कैच, राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये दिनेश कार्तिक ने 11 गेंद में 3 चौके एक छक्के लगाकर 26 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं कार्तिक के अलावा केकेआर के लिये नितिश राणा (नाबाद 37), राहुल त्रिपाठी (45), आंद्रे रसेल (20) और वेंकटेश अय्यर (18) ने छोटी-छोटी लेकिन अहम पारियां खेली और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 16 चौके 4 छक्के लगाकर टीम का स्कोर 171 पहुंचा दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल ब्रैड हॉग ने कहा था कि अगर उनकी टीम 170 रन बना लेती है तो वो मैच विनिंग स्कोर होगा और उनके बल्लेबाजों ने वो स्कोर बनाकर दे दिया है। वहीं सीएसके के लिये शार्दुल ठाकुर (2 विकेट) और जोश हेजलवुड (2 विकेट) ने सबसे शानदार गेंदबाजी की तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने एक बार फिर से किफायती गेंदबाजी करते हुए राहुल त्रिपाठी का अहम विकेट चटकाया।

और पढ़ें: 'यह टीम नहीं ले सकती है बदला', पाकिस्तान की टी20 विश्वकप टीम से खुश नहीं है शाहिद अफरीदी

सीएसके के लिये इस लेग में पहली बार खेल रहे सैम कर्रन काफी महंगे साबित हुए जिन्होंने 4 ओवर्स में 56 रन दिये और कोई विकेट हासिल नहीं किये। इस सीजन केकेआर के खिलाफ पहले मैच में भी उनकी गेंदबाजी काफी महंगी साबित हुई थी जिसमें उन्होंने 4 ओवर गेंदबाजी कर 58 रन दिये थे।

Story first published: Sunday, September 26, 2021, 17:42 [IST]
Other articles published on Sep 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+