KKR vs CSK: जानें क्यों खराब हो गया महेंद्र सिंह धोनी का बेहतरीन कैच, राहुल त्रिपाठी को मिला जीवनदान
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण यूएई में खेला जा रहा है जिसके 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के साथ हो रहा है। अबुधाबी के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में दोनों टीमें जीत की हैट्रिक लगाने की ओर देख रही हैं और इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। केकेआर के लिये पिछले 2 मैचों में उसके सलामी बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई, हालांकि इस मैच में केकेआर को जिस शुरुआत की दरकार थी वो नहीं दिला सके।
केकेआर के लिये शुबमन गिल (9) और वेंकटेश अय्यर (18) ने पारी की शुरुआत की लेकिन महज 10 रन के स्कोर पर अंबति रायडु ने बेहतरीन थ्रो के दम पर केकेआर को पहला झटका दिया और शुबमन गिल को वापस पवेलियन भेज दिया। पहले ही ओवर में गिल का विकेट लेने के बाद सीएसके की टीम जल्द ही अपना दूसरा विकेट खोज रही थी और चौथे ओवर में जब सैम कर्रन आये तो उसे यह मौका भी मिला।
और पढ़ें: 'यह टीम नहीं ले सकती है बदला', पाकिस्तान की टी20 विश्वकप टीम से खुश नहीं है शाहिद अफरीदी
पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर सैम कर्रन ने 13 रन बनाकर खेल रहे राहुल त्रिपाठी को महेंद्र सिंह धोनी के हाथों विकेट के पीछे कराया। धोनी को इस कैच के लिये काफी मेहनत करनी पड़ी और छलांग लगाकर पहले इसे रोका और फिर उसे पकड़ा। महेंद्र सिंह धोनी के इस बेहतरीन कैच के बाद सैम कर्रन को लगा कि उनका विकेट का खाता खुल गया है और सीएसके को उसकी दूसरी सफलता मिल गई है लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
अंपायर्स ने राहुल त्रिपाठी को पवेलियन जाने से रोका और गेंद को चेक किया। सैम कर्रन की यह गेंद ओवर की दूसरी बाउंसर थी जिसके चलते इस नो बॉल करार दिया गया और राहुल त्रिपाठी को जीवनदान मिल गया। इसके चलते अगली गेंद फ्री हिट बनी और राहुल त्रिपाठी ने इस पर बेहतरीन छक्का लगाया। केकेआर को इसका फायदा मिला और उसने दूसरे विकेट के लिये 40 रनों की साझेदारी की।
शार्दुल ठाकुर ने वेंकेटश अय्यर का विकेट लेकर इस साझेदारी को तोड़ा लेकिन राहुल त्रिपाठी ने खुद को मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और 33 गेंदों का सामना कर 4 चौके एक छक्के की मदद से 45 रनों की पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने उन्हें बोल्ड कर अर्धशतक लगाने से रोका। सोशल मीडिया पर धोनी के इस कैच का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। आप भी मैच में घटी इस घटना का वीडियो यहां पर देख सकते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications