For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs KKR: अबुधाबी में धोनी ने रचा इतिहास, दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ नाम किया बड़ा IPL रिकॉर्ड

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा लेग यूएई में खेला जा रहा है, जिसके 38वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हुआ। आखिरी गेंद तक चले इस रोमांचक मैच में सीएसके की टीम ने रविंद्र जडेजा की ताबड़तोड बल्लेबाजी के दम पर 2 विकेट से मैच को जीत लिया। इस जीत के साथ ही सीएसके की टीम ने अंकतालिका में 16 अंकों के साथ फिर से पहला स्थान हासिल कर लिया है और आईपीएल प्लेऑफ में क्वालिफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है।

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रिकॉर्ड के पन्नों में अपना नाम दर्ज कर लिया और आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर बन गये हैं। एमएस धोनी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिये कोलकाता नाइट राइडर्स के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ने का काम किया है।

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के लिये दिनेश कार्तिक का ही कैच पकड़ा और इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गये हैं। धोनी ने आईपीएल के इतिहास में 116 कैच पकड़कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं दिनेश कार्तिक 115 कैच के साथ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं।

और पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई के खिलाफ फिर चमके हर्षल पटेल, हैट्रिक लगाकर नाम किये कई रिकॉर्ड

जोश हेजलवुड की फुल डिलिवरी पर दिनेश कार्तिक कट लगाने गये लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे खड़े धोनी के हाथों में चली गई। धोनी ने इस मैच में वेंकटेश अय्यर का भी शानदार कैच पकड़ा था लेकिन ओवर का दूसरी बाउंसर होने के चलते इस गेंद को नो बॉल करार दिया गया और वो नॉट आउट करार दिये गये।

आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले विकेटकीपर की लिस्ट में तीसरा नाम रॉबिन उथप्पा का है जिन्होंने 90 कैच पकड़े हैं। रॉबिन उथप्पा आईपीएल के इस सीजन में सीएसके के खेमे में शामिल हैं लेकिन अभी तक उन्हें प्लेइंग 11 में खेलने का मौका नहीं मिल सका है। वहीं चौथे पायदान पर पार्थिव पटेल (81 कैच) और पांचवे पायदान पर ऋद्धिमान साहा (79) का विकेट शामिल किया है।

गौरतलब है कि अबुधाबी के मैदान पर खेले गये इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। केकेआर के लिये राहुल त्रिपाठी ने 33 गेंदों में 45 रनों का योगदान दिया जबकि नितिश राणा ने 27 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली।

और पढ़ें: MI vs RCB: दुबई में अर्धशतक ठोंक कोहली ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी, ऐसा करने वाले दूसरे एशियाई खिलाड़ी बने

वहीं जवाब में सीएसके की टीम के लिये ऋतुराज गायकवाड़ (40) और फाफ डुप्लेसिस (43) ने शानदार शुरुआत की तो मोइन अली (32) ने भी अहम योगदान दिया। हालांकि मध्यक्रम में सीएसके के बल्लेबाजों के आउट होने के चलते चेन्नई को जीत के लिये 12 गेंद में 26 रन की दरकार रही। रविंद्र जडेजा ने पारी के 19वें ओवर में 2 छक्के 2 चौके लगाकर 22 रन बटोरे और टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। सुनील नरेन के रोमांचक आखिरी ओवर के बावजूद शार्दुल ठाकुर -दीपक चाहर ने मैच को जीत लिया।

Story first published: Monday, September 27, 2021, 2:28 [IST]
Other articles published on Sep 27, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+