IPL 2020: गायकवाड़ की पारी कोहली पर पड़ी भारी, चेन्नई ने RCB को 8 विकेट से हराया

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 44वां मैच दुबई के मैदान पर विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच में सीएसके की टीम ने युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिन्होंने आरसीबी की टीम के सामने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते चेन्नई की टीम ने आरसीबी की टीम को 8 विकेट से हराकर लीग में अपनी चौथी जीत हासिल की।

दुबई के मैदान पर आरसीबी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी की और आरसीबी को निर्धारित 20 ओवर्स में सिर्फ 145 रनों पर सीमित कर दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: चेन्नई के खिलाफ कोहली ने लगाया खास दोहरा शतक, नाम किये कई रिकॉर्ड

आरसीबी की टीम के लिये कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाये तो वहीं एबी डिविलियर्स ने 39 रनों का योगदान दिया। वहीं देवदत्त पाड्डिकल ने 22 तो एरॉन फिंच ने 15 रनों की पारी खेली। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 10 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया।

वहीं रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार शुरुआत की और युवा खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड़ (65) ने फाफ डुप्लेसिस (25) के साथ पहले विकेट के लिये 46 रनों की साझेदारी की। हालांकि क्रिस मोरिस ने इस पार्टनरशिप को तोड़कर सीएसके को पहला झटका दिया। वहीं तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये अंबति रायडु (39) ने गायकवाड़ के साथ पारी को संभालने का काम किया और दूसरे विकेट के लिये 67 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: CSK vs RCB: डुप्लेसिस ने एक बार फिर IPL में पकड़ा हैरतअंगेज कैच, सीजन में चौथी बार किया यह काम

इस साझेदारी ने सीएसके की जीत का लगभग तय कर दिया। चहल ने रायडु को बोल्ड कर सीएसके को दूसरा झटका दिया। इसके बाद गायकवाड़ ने अपनी बल्लेबाजी को जारी रखा और आईपीएल में अपना पहला अर्धशतक भी पूरा किया और टीम की जीत को सुनिश्चित किया। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी 19 रनों की नाबाद पारी खेली और आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल की।

Story first published: Sunday, October 25, 2020, 18:43 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+