
बाहर की हालत के सामने घर लौटना छोटी समस्या
उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत में कोरोना मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी डायरेक्ट फ्लाइटस को 15 मई तक के लिये रोक दिया है। इतना ही नहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री स्कॉट मॉरिसन ने साफ कर दिया है कि आईपीएल में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को वापस लौटने के लिये खुद इंतजाम करना होगा।
इसको लेकर रिकी पोंटिंग ने वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए कहा,'भारत में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के देश लौटने को लेकर हमारी सरकार की तरफ से जारी किये गये दिशानिर्देशों की हमें जानकारी दी गई है। इसमें कई शक नहीं है कि इससे थोड़ा ध्यान जरूर बंटा है लेकिन बायोबबल में खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के घर लौटने की समस्या बाहर मची अफरा-तफरी के सामने बेहद छोटी समस्या है।'

आईपीएल से मिल रही लाखों लोगों को मुस्कान
उल्लेखनीय है कि एंड्रयू टॉय, केन रिचर्डसन और एडम जंपा समेत 3 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल छोड़कर वापस लौट चुके हैं जबकि मुंबई इंडियंस के लिये खेलने वाले क्रिस लिन ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से आईपीएल खत्म होने के बाद वापस लौटने के लिये चार्टर्ड प्लेन की व्यवस्था करने की मांग की है।
इसको लेकर पोंटिंग ने कहा,'हम रोज इस चीज को देख रहे हैं और सोच रहे हैं कि बाहर जो हो रहा है उसके सामने हम कितने खुशनसीब हैं कि सुरक्षित तरीके से हम वो कर पा रहे हैं जो हमें पसंद हैं। आशा है कि आईपीएल मैचों को देखकर भारत में अच्छे खासे लोगों को मनोरंजन मिल रहा हो।'

बीसीसीआई ने किया है सुरक्षित लौटाने का वादा
गौरतलब है कि बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया है कि आईपीएल खत्म होने के बाद वो सभी विदेशी खिलाड़ियों के देश वापस लौटने की उचित और सुरक्षित व्यवस्था करेगी। इस बीच भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने बुरी तरह झकझोरने का काम किया है जिसके चलते हर रोज 3 लाख केस आ रहे हैं और भारत का मेडिकल इंस्फ्रास्ट्रक्चर चरमरा गया है। इसके चलते ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी आईपीएल से ब्रेक लेने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा,'हमारी टीम के बीच एक बेहद अजीब सी फीलिंग देखने को मिल रही है। हम भारत में बायोबबल के बाहर जो कुछ भी हो रहा उससे पूरी तरह से जागरुक हैं। जाहिर है हमारा दिल हर उस व्यक्ति के लिये दुख अनुभव कर रहा है जो कोरोना वायरस के चलते संघर्ष कर रहे हैं। हमें भी अपने एक प्लेयर को इसके चलते रिलीज करना पड़ा। अश्विन भी अपने परिवार के प्रभावित होने के चलते वापस लौटे। बाकी टीमोंं के मुकाबले हमारी टीम में इसको लेकर ज्यादा बातचीत हो रही है।'


Click it and Unblock the Notifications
