For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

CSK vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ चेन्नई ने लगाई हार की हैट्रिक, रोमांचक मैच में 7 रन से हारी CSK

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL
IPL 2020 CSK vs SRH Match Highlights: MS Dhoni innings in vain, SRH win by 7 runs | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेले जा रहे 14वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग के ताबड़तोड़ अर्धशतक के दम पर 164 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए सीएसके की टीम निर्धारित 20 ओवर्स में 157 रन ही बना सकी और 7 रन से मैच हार गई।

दुबई के मैदान पर आज बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला, जहां सीएसके की टीम ने पहले गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए हैदराबाद की टीम को बैकफुट पर धकेलते हुए 4 विकेट महज 68 रन पर गिरा दिये। लेकिन तभी हैदराबाद के युवा बल्लेबाज प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा ने 77 रनों की साझेदारी की और टीम को आखिर में 164 रनों के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।

और पढ़ें: IPL 2020: डेथ ओवर्स में बुरा है इन टीमों का हाल, जीत की दहलीज पर पहुंच हार जाती है मैच

वहीं रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और उसने अपने 4 विकेट महज 42 रनों के अंदर खो दिये। हालांकि यहां से कप्तान धोनी और रविंद्र जडेजा ने पारी को संभाला और 5वीं विकेट के लिये 72 रनों की साझेदारी की।

इस दौरान जडेजा ने 35 गेंदों में 5 चौके 2 छक्के की मदद से 50 रन बनाये। वहीं सीएसके की टीम को आखिरी 2 ओवर्स में 44 रनों की जरूरत थी। 19वें ओवर में धोनी ने 16 रन निकाले तो वहीं आखिरी ओवर में टीम को 28 रनों की दरकार थी।

और पढ़ें: CSK vs SRH: महज 23 गेंदों में प्रियम गर्ग ने ठोंका अर्धशतक, लगाई रिकॉर्डों की झड़ी

अब्दुल समद के इस ओवर में सीएसके की टीम ने 21 रन तो बना लिये लेकिन स्कोर से 7 रन से दूर रह गये और आखिरी लम्हों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के लिये एमएस धोनी ने 36 गेंदों में नाबाद 47 रनों की पारी खेली और इस दौरान 4 चौके और 1 छक्के लगाये।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 23:42 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+